Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन ? डीके शिवकुमार बेंगलुरु से दिल्ली रवाना हुए

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 16 मई 2023, नई दिल्ली। कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया का नाम अगले मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नए सीएम को लेकर लगातार मंथन चल रहा है।

ब्लैकमेल नहीं करूंगा

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया सोमवार को दिल्ली पहुंच चुके हैं। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी मां समान होती है, पार्टी हाईकमान से मिलूंगा, हमें जो चाहिए होता है वो मां देती है।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आगे कहा, “हमारी संख्या 135 है, मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। अगर पार्टी चाहती है तो वे मुझे जिम्मेदारी देंगे। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा।”

इससे पहले शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दिल्ली का अपना दौरा रद्द कर दिया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों ने सिद्धरमैया को पहली पसंद बताया है, लेकिन शिवकुमार भी दावेदारी छोड़ने को तैयार नहीं हैं।

सीएम पर आलाकमान करेगा फैसला: शिवकुमार

शिवकुमार ने कहा था कि सभी विधायक एक साथ हैं। पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेगा। एजेंसी से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, ‘मैं सीएम के नाम पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। मुझे जो कुछ भी बोलना था, मैं पहले ही बोल चुका हूं। मुझे विधायकों का समर्थन नहीं चाहिए। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं है। हम सब एक हैं और मिलकर काम करेंगे।’

आज फिर होगी बैठक

कर्नाटक के सीएम के नाम को लेकर पिछले दो दिनों से मंथन चल रहा है। आज फिर इसको लेकर बैठक होने जा रही है। पर्यवेक्षक सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि सीएम के नाम को लेकर मंगलवार को फिर बैठक होगी। पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी है। आज शाम इस पर फैसला ले लिया जाएगा।

गुरुवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह!

इससे पहले रविवार को पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित विधायकों की बेंगलुरु में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने का अधिकार दे दिया गया। आज या कल सीएम के नाम का एलान हो सकता है। गुरुवार को राज्य में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!