Breaking News :
>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी
ताज़ा खबरेंदेशविशेष

केन्द्र सरकार द्वारा 25 दिसम्बर 2020 को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम जिलाधिकारियों से रूबरू होते हुए मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन, ओम प्रकाश ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार द्वारा 25 दिसम्बर 2020 को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 25 दिसम्बर 2020 को माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से पीएम किसान के अन्तर्गत 18 हजार करोड़ रूपये किसान भाईयों एवं बहनों के खाते में हस्तान्तरित किये जायेंगे तथा उक्त तिथि को ही दोपहर 12ः00 बजे वे किसानों को सम्बोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण विभिन्न टी.वी. चैनलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में किया जाएगा।

मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन, ओम प्रकाश ने समस्त जिलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी विकासखण्ड मुख्यालयों, न्याय पंचायतों पर माननीय प्रधानमंत्री के सम्बोधन हेतु टीवी स्क्रीन का प्रबन्धन करने तथा सुनने हेतु कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषकों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन से 1 घंटा पहले कार्यक्रम का शुभारंभ हो, जिसमें सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, जैसे नीम कोटेड यूरिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड, एम.एस.पी. के दामों में ऐतिहासिक बढोतरी, पीएम सिंचाई योजना, किसान रेल, 10 हजार एफपीओ को 01 लाख करोड़ रूपये का निवेश इत्यादित के बारे में विस्तृत चर्चा कराई जाए।

ज्ञातव्य है सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जनपद देहरादून के पवेलियन मैदान देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियाँ युद्धस्तर पर जिला प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!