Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
मनोरंजन

सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी, एक्टर की दम घुटने से हुई मौत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का रविवार यानी 14 जून को 34 साल की उम्र निधन हो गया। उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के आत्महत्या करने की खबर उनके नौकर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया है और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी है। वहीं, उनके परिवार वाले भी मुंबई पहुंच रहे हैं और उनके पिता भी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार आ ही किया जा सकता है।

– बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए अंतिम संस्कार में ज्यादा लोगों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिवार और कुछ खास लोग ही शामिल हो सकते हैं।

– सुशांत सिंह की आत्महत्या की खबर के बाद उनके परिवारजन मुंबई पहुंच रहे हैं। इसी बीच उनके पिता भी पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ बीजेपी विधायक नीरज कुमार सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

– सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट्स आ गई हैं। आजतक की खबर के मुताबिक, रिपोर्ट्स में एक्टर के दम घुटने की बात सामने आई है। यानी एक्टर की मौत दम घुटने से ही हुई है। साथ ही बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच रिपोर्ट में किसी तरह के जहर देने की बात सामने नहीं आई है।

– न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक डॉ. आरएन कूपर म्यूनिसिपल हॉस्पिटल में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम हो गया है। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है। एक्टर ने कल अपने घर पर फांसी लगाई थी।

– सुशांत सिंह राजपूत के घर वाले भी मुंबई पहुंच रहे हैं। कुछ ही देर बाद उनके पिता भी पटना से रवाना होने वाले हैं। सुशांत का अंतिम संस्कार आज ही किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अवसाद के चलते यह कदम को उठाया है। हालांकि, आत्महत्या करने के बाद से अभी तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुशांत ने टीवी के जरिए इस दुनिया में कदम रखा था। उनकी आखिरी फ़िल्म ‘छिछोरे’ आई थी। जल्द ही उनकी ‘दिल बेचारा’ रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म को उनके करीबी दोस्त मुकेश छाबरा ने निर्देशित किया है।

सदमे में बॉलीवुड

बॉलीवुड के लिए साल 2020 अभी तक काफी दुःखद साबित हुआ है। कोरोना वायरस इंडस्ट्री की हालत खराब है। वहीं, एक के बाद एक कई दिग्गज कलाकार इंडस्ट्री का साथ छोड़ते जा रहे हैं। सुशांत के इतने कम उम्र में निधन की ख़बर से पूरी इंडस्ट्री स्तब्ध है। अक्षय कुमार की शब्दों में कहे, तो इस वक्त सिनेमा जगत स्तब्ध और निःशब्द है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!