Breaking News :
>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

पांच डॉक्टर्स ने डिटेल्ड एनालिसिस के बाद जमा की सुशांत सिंह की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट, जानिए पूरा विवरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2020, गुरुवार। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब इस केस में नया अपडेट आया है। सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इससे पहले डॉक्टर्स ने शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया गया था कि दम घुटने से सुशांत की मौत हुई। अब जो फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई है, उसमें कुछ और डिटेल्स दी गई हैं।

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती पोस्टमार्ट रिपोर्ट तीन डॉक्टर्स द्वारा साइन की गई थी, जबकि फाइनल रिपोर्ट को पांच डॉक्टर्स ने डिटेल्ड एनालिसिस के बाद जमा किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत के शरीर पर कोई संघर्ष का निशान नहीं मिला। ना ही कोई आंतरिक चोट पाई गई है। उनके नाखून साफ थे। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे पूरी तरह सुसाइड का केस बताया गया है।

इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि पुलिस ने फॉरेंसिक डिपॉर्टमेंट से अपनी जांच तेजी से पूरी करने की रिक्वेस्ट की है। इसके अलावा, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इमारत के सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे और उनका कुत्ता दूसरे कमरे में था और जीवित है।

आपको बता दें कि सुशांत की आत्महत्या के केस को लेकर लगातार सेलेब्स बयान दे रहे हैं। रूपा गांगुली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक किस्म मुहिम चला रखी है। वह लगातार सुशांत के केस को लेकर सवाल उठा रही हैं। वह सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने सुशांत के डिप्रेशन का इलाज़ कर रहे डॉक्टर पर भी गंभीर आरोप लगाए। बिहार के कुछ नेता भी सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं।

पुलिस अपनी जांच कर रही है। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अब तक 23 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट का बयान भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस  ने रिया चक्रवर्ती, सुशांत के पीआर मैनेजर और मुकेश छाबरा जैसे लोगों से भी पूछताछ की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!