Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत का लिखा नोट

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ जनवरी २०२१, बुधवार। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बीता साल यानी 2020 काफी दु:खद रहा है। इस साल एक से बढ़कर एक दिग्गज स्टार्स के निधन ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। लेकिन सबसे ज्यादा बॉलीवुड के राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन के सबसे निराश किया था। सुशांत की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि उनके फैंस और इंडस्ट्री के कई सितारे तो सदमे में डाल दिया था। एक्टर के निधन के बाद लगातार उनकी फैमिली उन्हें याद कर उनसे जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं उनकी बहन श्वेता सिंह ​कीर्ति भी भाई को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच श्चेता ने सुशांत को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अपने भाई को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट करती रहती हैं। वहीं एक बार फिर से श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत का लिखा हुआ एक नोट शेयर किया है। इस नोट को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा है, ‘भाई द्वारा लिखा हुआ….कितनी गहरी है सोच…। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है। सुशांत का ये नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस नोट को न सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इस पर कमेंट कर इस पर अपनी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं इस केस में अब अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है। सीबीआई से लेकर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) जैसी देश की तीन बड़ी जांच एजेंसीज इस केस को हैंडल कर रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म ‘काय पो छे!’ से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। ‘काय पो छे!’ के बाद उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘पीके’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी आ​खिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!