Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
फिल्म-जगत

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पे लगाए गंभीर आरोप, जानें- एफआईआर से जुड़ी हर एक बात

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती के ऊपर उनके पिता केके सिंह ने एफआईआई दर्ज़ कराई है। केके सिंह पटना ने राजीव नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज़ कराया है, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने से लेकर पैसों पर कब्जा करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए डिटेल में समझते हैं कि क्या केस है और पूरा मामला क्या है?

इन धारों के अंतर्गत दर्ज़ हुआ है मामला

सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। टाइम्स नाउ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, रिया के ख़िलाफ़ अलग-अलग धारों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज़ की गई है। इसमें इंडियन पैनल कोड (IPC) के सेक्शन 306, 341, 342, 380, 406, और 420 के अंतर्गत में एफआईआर दर्ज़ की गई है। इसमें आत्महत्या के लिए उकसाना, गलत तरीके से रोकना, चारों तरफ से रोकना, घर से पैसा चुराना और धोखाधड़ी से आरोप शामिल हैं।

सुशांत के पिता के सवाल

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपने एफआईआर में कई सवाल भी उठाए हैं।

1. साल 2019 तक मेरे बेटे सुशांत सिंह को कोई दिमागी परेशानी नहीं थी, तो रिया के सम्पर्क में आने के बाद अचानक क्या हुआ?

2. यदि इस दौरान वह मानसिक रूप से परेशान था या उसका दिमागी इलाज़ चल रहा था, तो इस संबंध में हमसे लिखित या मौखिक अनुमति क्यों नहीं लगी गई?

3. इस दौरान जिन-जिन डॉक्टरों ने रिया ने कहने से मेरे बेये सुशांत का इलाज़ किया है, मुझे लगता है कि ये डॉक्टर्स रिया के साथ इस सारे षडयन्त्र में शामिल थे। इस बात की जांच होनी चाहिए कि उन्होंने क्या-क्या इलाज़ किया और कौन-कौन-सी दवाईयां मेरे बेटे को दी?

4. क्यों रिया ने मेरे बेटे से सारे संबंध तोड़ लिए, उसे अकेला छोड़कर सारे कागजात अपने साथ ले गई?

5. क्यों सुशांत के कोटक महिंद्रा बैंक के अकाउंट से से 15 करोड़ निकलाकर दूसरे खातों में डाला गया, जिससे मेरे बेटा का कोई संबंध नहीं था?

6. ऐसा क्या हुआ कि रिया के आने के बाद सुशांत सिंह की फ़िल्में एकदम  से कम हो गईं?

रिया से पूछताछ करेगी पटना पुलिस 

इस मामले में अब पटना पुलिस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। इस मामले के जांच के लिए पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच चुकी है। सुशांत के केस का इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर राजीव नगर के थानेदार निशांत सिंह को बनाया गया है।

कंगान से लेकर शेखर सुमन तक ने दी प्रतिक्रिया

सुशांत के पिता केके सिंह के द्वारा एफआईआर दर्ज़ कराने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी आ रहा है। इस मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे शेखर सुमन ने ट्वीट करके इसे अच्छी ख़बर बताया है। वहीं, कंगना ने सुशांत के पिता की शियकात के हवाले से पूछा है कि आखिरी सुशांत फ़िल्में छोड़कर खेती क्यों करना चाहता था?’ इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई किस्म के रिएक्शन आ रहे हैं।

रिया भी कर चुकी हैं सीबीआई जांच की मांग

रिया चक्रवर्ती से इससे पहले मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। रिया ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस मुद्दे पर अपना पक्ष भी रखा था। उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से सीबीआई जांच की मांग भी की थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी के मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!