Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ने की थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले पर फिल्म बनाने की प्लानिंग, अगले ही दिन हो गई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार, नैनीताल। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 5 महीने बीत चुके हैं, लेकिन मामले की जांच कर रही सीबीआई की तरफ से अभी तक इस केस की क्लोजर रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। हालांकि एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या ही की थी। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई वाले फ्लैट पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद से ही एक्टर की मौत, उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी नई-नई थ्योरीज़ सामने आ रही हैं।

हाल ही में सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक सुशांत 26/11 आतंकी हमले पर बनने जा रही फिल्म में काम करने जा रहे थे। इसके बारे में उनकी एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से 13 जून को बात भी हुई थी, लेकिन इससे पहले ही सुशांत ये फिल्म कर पाते उन्होंने अगले ही दिन यानी 14 जून को अपनी ज़िंदगी ही खत्म कर ली।

विदित रहे कि सुशांत कॅार्नर स्टोन एलएलपी मैनेजमेंट टैलेंट एजेंसी नाम की एक टैलेंट कंपनी से काम के सिलसिले में जुड़े हुए थे। हाल ही में उदय सिंह जो इस कंपनी से जुड़े हुए हैं उन्होंने मुंबई पुलिस, सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय को ये जानकारी दी है कि वो सुशांत के साथ ISI और कसाब को लेकर 26/11 आतंकी हमले पर बनने वाली फिल्म पर काम करने वाले थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!