Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देशमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में कंगना रनौत से पूछताछ करेगी पुलिस

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2020, बुधवार। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले  मुंबई पुलिस एक के बाद एक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें सुशांत के करीबी मुकेश छाबरा, रिया चक्रवर्ती से लेकर संजय लीला भंसाली और राजीव मसंद तक शामिल हैं। अब ख़बर है कि मुंबई पुलिस बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट से भी पूछताछ कर सकती है। सुशांत के निधन के बाद से कंगना नेपोटिज़्म को लेकर काफी सक्रिय हैं।

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंगना को पिछले महीने बांद्रा पुलिस स्टेशन से एक नोटिस भेजी गई थी। यह नोटिस एक्ट्रेस के लिए काम करने वाले स्टॉफ को दिया गया था। उस वक्त कंगना शहर से बाहर अपने पैतृक निवास पर थीं। मतलब उस वक्त कंगना अपने हिमाचल वाले घर पर समय व्यतीत कर रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस कंगना से इस मामले में पूछताछ कर सकती है कि क्या उनके पास कोई ऐसी जानकारी है या डिटेल है, जिस वज़ह से सुशांत सिंह राजपूत ने जीवन ख़त्म करने के लिए यह रास्ता अपनाया। उनके बयान से यह समझने की कोशिश की जा सकती है कि आखिर कौन लोग थे, जो सुशांत के करियर को ख़त्म करना चाहते थे।

विदित रहे कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से मुंबई पुलिस इस केस की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे आत्महत्या ही माना गया है। वहीं, पुलिस इस केस में अब तक 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें यस राज फ़िल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा, फ़िल्ममेकर संजय लीला भंसाली, टेलेंट मैनेजमेंट प्रोफेशनल रेशमा शेट्टी और कुछ बॉलीवुड के लोगों इसमें शामिल है। इसके अलावा कई पीआर प्रोफेशनल्स और पत्रकारों से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *