Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिए गए निर्देशों के अुनपालन में आज खाद्य सामग्री व मेडिकल स्टोर की दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिए गए निर्देशों के अुनपालन में आज उप जिलाधिकारी मसूरी एवं उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित मेडिकल स्टोर की दुकानों पर छापेमारी कर कोविड-19 के उपचार में प्रयुक्त हो रही दवाइयों, रेमडेसिविर, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर आदि उपकरणों के स्टाॅक की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होनें मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

तहसील सदर में निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पैक्टर नीरज पंवार, तहसीलदार दयाराम शामिल रहे। इसके अलावा ऋषिकेश में उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही उप जिलाधिकरी डोईवाला द्वारा जौलीग्रान्ट में परिवहन विभाग के साथ एम्बुलेंस के रेट के सम्बन्धी निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अुनपालन में आज अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल गिरीश गुणवंत एवं डॉ० राजीव दीक्षित द्वारा अरिहंत कोविड हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में हॉस्पिटल में भर्ती कोविड मरीजों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी तथा मरीजों को आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा अस्पताल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए गए की ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति लगातार सुनिश्चित की जाए। ऑक्सीजन प्रबंधन द्वारा ऑक्सिजन की आपूर्ति हेतु नया संयंत्र भी लगाया जा रहा है तथा 2 टैंक भी उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल में 51 मरीजों का उपचार किया जा रहा है । अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल ने बताया कि कि अब लगातार चिकित्सालयों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!