Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्ड

सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार

रुड़की नगर निगम मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी उत्तराखंड सरकार

देहरादून,  पुराने परिसीमन के आधार पर रुड़की नगर निगम का दो माह के भीतर चुनाव कराने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार की उलझन बढ़ गई है। शहरी विकास मंत्री एवं शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर सरकार रुड़की के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर चुकी है। अब हाईकोर्ट के आदेश के संबंध में विधिक राय लेने के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

उन्होंने कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत के चुनाव के संबंध में भी कोर्ट के फैसले का अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। रुड़की नगर निगम और सेलाकुई नगर पंचायत उन निकायों में शामिल हैं, जिनमें पिछले वर्ष चुनाव नहीं हो पाए थे। वजह ये कि इनसे संबंधित मामले अदालत में चल रहे थे।

इसी कारण रुड़की नगर निगम का परिसीमन समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो पाई थीं। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने रुड़की नगर निगम के चुनाव के लिए कसरत की। परिसीमन में रामपुर व पाडली क्षेत्र को इस नगर निगम से बाहर कर दिया था।

इसके बाद महापौर और पार्षदों के लिए आरक्षण तय कर इसकी सूचना भी राज्य निर्वाचन आयोग को भेज दी गई। यही नहीं, आयोग भी अगस्त में संभावित चुनाव का कार्यक्रम शासन को राय के लिए भेज चुका है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद रुड़की के चुनाव को लेकर सरकार की उलझन बढ़ गई है।

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिलने पर इसका अध्ययन किया जाएगा। साथ ही विधिक राय लेने के बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट में जाएगी। कैबिनेट मंत्री कौशिक ने बताया कि सेलाकुई नगर पंचायत के चुनाव के मामले में परिसीमन, आरक्षण समेत सभी प्रक्रियाएं नए सिरे से होनी हैं। उन्होंने कहा कि इस नगर पंचायत के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश का अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना तो जारी हुई, मगर यह अभी तक आकार नहीं ले पाई है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसके आकार लेने की उम्मीद जगी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!