Breaking News :
>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

हनुमान जयंती पर हिंसा की जांच को लेकर दायर पीआईएल को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश में रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर भड़की हिंसा की न्यायिक जांच को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा, ‘उस राहत के लिए मत पूछो जो इस अदालत द्वारा नहीं दी जा सकती।’

विदित रहे कि हाल ही में रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान देश के कुछ राज्यों में हिंसा भड़की थी। इन घटनाओं की जाँच की माँग को लेकर पीआईएल दायर की गई थी। याचिका में हिंसा की जाँच पूर्व मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में कराने की माँग की गई थी। ये याचिका वकील विशाल तिवारी ने दाखिल की है। पीआईएल को जस्टिल एल नागेश्वर राव और बीआर गवई की बेंच ने खारिज किया है।

कोर्ट में बहस के दौरान वकील विशाल तिवारी ने कहा कि देश में स्थिति चिंताजनक है और केवल एकतरफा जाँच चल रही है। इसके जवाब में बेंच ने कहा, ‘आप एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा न्यायिक जाँच चाहते हैं। क्या कोई फ्री है ? आप पता लगाएं और हमें बताएं।’

बता दें कि हाल ही में दिल्‍ली के जहाँगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जन्‍मोत्‍सव के अवसर पर हिंसा भड़की थी। इससे पहले राजस्थान, गुजरात, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में रामनवमी के दौरान हिंसा हुई थी। हिंसा में कई लोग घायल हो गए। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!