Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

70 वर्षीय सुपरस्टार रजनीकांत को ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के चलते हैदराबाद के अस्पताल में करवाया गया भर्ती, अभी तबीयत स्थिर है

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2020, शनिवार। सुपरस्टार रजनीकांत को हैदराबाद में एक अस्पताल में ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के कारण एडमिट किया गया है। अब खबर है कि उन्हें रातभर अस्पताल में ही रखा गया। इसके अलावा अस्पताल में रजनीकांत पर डॉक्टर्स की पैनी नजर थी ताकि उनका ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो जाए। 70 वर्षीय रजनीकांत का शनिवार को और चेकअप हो सकते है।

हॉस्पिटल ने रजनीकांत के बारे में जानकारी दी कि उनकी तबीयत अभी स्थिर है और वह आराम कर रहे हैं। परिवार और डॉक्टर के लोगों ने सभी प्रशंसकों से कहा है कि वह अस्पताल में आकर भीड़ ना करें और वैसे भी बाहरी लोगों का आकर मिलना भी बंद है। रजनीकांत तमिल फिल्म अन्नाथे की हैदराबाद में शूटिंग कर रहे थे। यह शूटिंग पिछले 10 दिनों से चल रही थी। दरअसल फिल्म के सेट पर चार लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

रजनीकांत का टेस्ट 22 दिसंबर को हुआ था लेकिन वह नेगेटिव आया था। उनपर डॉक्टर्स की लगातार नजर है। इस बारे में बताते हुए एक सूत्र ने कहा था, ‘कोई नहीं, उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव है। उनका काफी ध्यान रखा जाएगाl उनका ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाएगा तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।’

रजनीकांत 31 दिसंबर को अपनी नई राजनीतिक पार्टी की लॉन्च की तारीख की घोषणा करने वाले हैं, जो चार महीने बाद होने वाले तमिलनाडु चुनाव से पहले एक प्रत्याशित घटना है। 25 वर्षों तक उनकी राजनीतिक मंशा का दौर अटकलों का विषय रहा लेकिन विभिन्न विषयों पर बोलने के बावजूद, वे सक्रिय राजनीति से दूर रहे। हालांकि एक मौका है कि उनकी तबियत के चलते पार्टी की घोषणा स्थगित हो सकती हैl हालांकि उनके प्रशंसक आशावादी हैं। रजनीकांत भारत के सबसे कलाकार है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा पैसा कमाती है। इसके अलावा उनकी फिल्में विदेश में भी देखी जाती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!