Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन रहा फीका, कलेक्शन में आई भारी गिरावट

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 4 अक्टूबर 2025, मुम्बई। सिनेमा प्रेमियों के लिए गुरुवार का दिन खास रहा, जब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो बड़ी फिल्मों की एंट्री हुई। एक तरफ थी ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित ‘कांतारा चैप्टर 1’, जिसकी जबरदस्त चर्चा हर जगह हो रही है। वहीं, दूसरी ओर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, फिल्म की शुरुआत ठीकठाक रही लेकिन दूसरे दिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली।

दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट

ओपनिंग डे पर फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन शुक्रवार को यानी रिलीज के दूसरे दिन फिल्म सिर्फ 3.62 करोड़ रुपये ही कमा सकी। यह पहले दिन के मुकाबले आधे से भी कम है, जो मेकर्स के लिए चिंता की बात है।

दो दिनों की कमाई

दो दिनों में फिल्म का घरेलू कलेक्शन 12.87 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। लेकिन ‘कांतारा चैप्टर 1’ की मजबूत पकड़ के सामने यह फिल्म शुरुआती वीकेंड में ही कमजोर पड़ती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है।

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

फिल्म का निर्देशन शशांक खैतान ने किया है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ इसमें सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी अहम किरदारों में हैं। इसे करण जौहर, आपूर्वा मेहता, शशांक खैतान और आदर पूनावाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी शशांक खैतान और इशिता मोइत्रा ने लिखी है।

कहानी की झलक

कहानी सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी अपनी प्रेमिका अनन्या (सान्या मल्होत्रा) से बेहद प्यार करता है लेकिन उसका प्रपोजल रिजेक्ट हो जाता है। वहीं, तुलसी का रिश्ता भी अपने प्रेमी विक्रम (रोहित सराफ) से टूट जाता है। किस्मत का खेल ऐसा है कि अनन्या और विक्रम एक-दूसरे से शादी करने वाले होते हैं। ऐसे में अपने खोए हुए प्यार को वापस पाने के लिए सनी और तुलसी मिलकर एक नया प्लान बनाते हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!