Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
फिल्म-जगतमनोरंजन

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आयेंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 02 मई 2024, मुम्बई। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के अब तक पांच एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जिनकी सफलता के बाद अब निर्माताओं ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपने छोटे भाई और अभिनेता बॉबी देओल के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो के छठे एपिसोड के मेहमान होंगे।

नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का नया प्रोमो वीडियो साझा किया है, जिसमें सनी और बॉबी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, सभी को अपना यमला, पगला, दीवाना बनाकर कॉमेडी मंच पर कब्ज़ा जमाने के लिए तैयार हैं देओल बंधु। बता दें, द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड को आप शनिवार (4 मई, 2024) को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो प्रोमो में कीकू शारदा, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के लुक भी दिखाए गए हैं। कपिल की टीम इस बार खूब हंसाने वाली है। मगर माहौल तब भावुक हो जाता है जब सनी पाजी बीते साल के बारे में बताते हैं, जहां वह बात करते करते इमोशनल हो जाते हैं तो बॉबी देओल की आंखों से भी आंसू छलक उठते हैं।

सनी देओल बताते हैं कि वैसे तो वह काफी सालों से काम कर रहे हैं, लेकिन कुछ समय से उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे। फिर पिछले साल उनके बेटे की शादी हुई। उनके पिता की फिल्म रिलीज हुई। खुद उनकी गदर आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *