Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“सुनिश्चित जीत को शानदार बनाना हो कार्यकर्ताओं का लक्ष्य” : उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है, कार्यकर्ताओ को इसे शानदार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित चुनाव प्रबन्धन समिति की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियो को जरुरी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य विकास की दृष्टि से सफल साबित हुए हैं और यही आम जनता में विश्वास का कारण है। सभी पदाधिकारी जिन्हें दायित्व मिले हैं उनको दायित्वों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करना है। इसके लिए हमे सकारात्मक और परस्पर संवाद रखकर कार्य करना होगा। केंद्र सरकार ने उतराखंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है और भविष्य के लिए भी रोडमैप तैयार किया है।

प्रदेश में सड़क संपर्क से लेकर पर्यटन तक का मजबूत ढांचा विकसित हुआ है और राज्य आर्थिक रूप से तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की राह पर अग्रसर है और कोरोना के बाद पूरे विश्व में भारत की इकोनोमी व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की योजनाओ को आम जन तक पहुचाने की दिशा में तत्परता से कार्य करने की जरुरत है। भाजपा विकास के ऐजेंडे पर जनता के पास जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जो भी करें विश्वास के साथ करें, उसका संगठन को लाभ मिलना चाहिए। हमारे कार्यकर्ताओं का आंकलन संगठन करता है और अच्छे कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना संगठन की रीति है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति द्वारा विजय के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। हम सबको साथ मिलकर अपना लक्ष्य पूर्ण करने के लिए अभी से जुटना होगा और दायित्वो के निर्वहन में तत्परता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में अन्य दलों की तुलना में बहुत आगे है,क्योंकि भाजपा पूरे 5 वर्ष जन सेवा के कार्यों में जनता के बीच रही और अन्य दल चुनाव से पहले अब दिख रहे है। हमें जनता तक अपनी उपलब्धिया और जन कल्याण के कार्यों को पहुचाना है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केदारनाथ में कार और हेमकुंड में रोप वे से यात्रा की जा सौगात मिली वह ऐतिहासिक और राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। ऐसी योजनाओं से राज्य का विकास निश्चित तौर पर होगा और भाजपा के पास ऐसी दर्जनों योजनाए है और उपलब्धिया भी है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने चुनाव प्रबंधन के लिए बनाई गई 33 विभागों के विभाग प्रमुखों तथा उनके कार्यशैली की चर्चा की और उन्हें अपने कार्यों को समुचित ढंग से निर्वाहन का आग्रह किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया। राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रभारी रेखा वर्मा , चुनाव सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, अजय टम्टा राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा राजीव जेटली कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!