Breaking News :
>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मनोरंजन

जीवन की महत्‍वपूर्ण याद सामने आने पर भावुक हुई सुनिधि चौहान – पिता के त्‍याग से बनी फेमस सिंगर

आकाश ज्ञान वाटिका। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर गेस्‍ट बनकर पहुंची सुनिधि चौहान उस वक्‍त भावुक हो गईं जब उनके पिता के त्‍याग का किस्‍सा सुनाया गया। द कपिल शर्मा शो पर फिल्‍म झलकी के प्रमोशन के लिए मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान, संजय सूरी और दिव्‍या दत्‍ता पहुंचे थे।

द कपिल शर्मा शो के लेटेस्‍ट एपिसोड में हंसी-ठहाकों के बीच माहौल उस वक्‍त भावुक हो गया, जब वहां पहुंचे कलाकार स्‍ट्रगलिंग डेज के किस्‍से याद करने लगे। शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने सुनिधि चौहान के सफल सिंगर बनने और उसके पीछे उनके परिवार के संघर्ष समेत कई किस्‍से सुनाए।

अर्चना ने ऐसा ही एक किस्‍सा सुनाते हुए बताया कि सुनिधि के पिता ने बेटी को सिंगर बनाने के लिए बड़ी कुर्बानियां दीं। अर्चना ने कहा कि सुनिधि के पिता दुष्‍यंत सिंह ने बेटी के टैलेंट और उसकी इच्‍छा को पूरा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। उन्‍होंने कहा कि सुनिधि के पिता बहुत सपोर्टिव थे, इसी वजह से सुनिधि आज एक मशहूर गायिका बन सकी हैं।

अपने जीवन की महत्‍वपूर्ण याद सामने आने पर सुनिधि चौहान भावुक हो गईं। अर्चना आगे कहा कि दुष्‍यंत बेटी का करियर बनाने के लिए उसे लेकर मुंबई आ गए। अर्चना ने कहा कि उस वक्‍त वह एक सिंगिंग शो होस्‍ट करती थीं, तब सुनिधि काफी यंग थी। इसी तरह संजय सूरी समेत दिव्‍या दत्‍ता ने भी अपने बीते दिनों को याद किया।

बता दें कि दिल्‍ली में जन्‍मीं मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान बचपन से ही गायिका बन गई थीं। वह 4 साल की उम्र में ही स्‍टेज पर परफार्म करने लगी थीं। शुरुआती दिनों में ही सुनिधि को लेकर उनके पापा मुंबई आ गए थे। सुनिधि ने सिर्फ 12 साल की उम्र में बॉलीवुड में बतौर गायिका डेब्‍यू कर लिया था। सुनिध ने 1996 में आई फिल्‍म शस्‍त्र में गीत गाए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!