Breaking News :
>>उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण>>देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों को पहाड़ी उत्पादों के साथ ही पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जायेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका। शनिवार, 8 फरवरी 2020, हल्द्वानी (सूचना)। आने वाले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में सैलानियों को पहाड़ी उत्पादों के साथ ही पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जायेंगे। इस बावत जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने नई कार्य योजना तैयार की है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिलाधिकारी श्री बंसल की अध्यक्षता मे विगत देर सांय जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय मे महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी श्री बंसन ने बताया कि पर्यटक सरोवर नगरी नैनीताल के अलावा जिले के अन्य रमणीक एवं प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण स्थलों पर विचरण करते हैं। उन्होने कहा कि पर्यटकों को पहाड़ी व्यंजनों, हस्तशिल्प, पहाडी सब्जियों, फलों से उत्पादित अचार, जैम,स्क्वेश के अलावा पहाडी अनाजों से रूबरू कराने एवं इनकी बिक्री के लिए जिले के चयनित लगभग बीस स्थानोें पर कैव गार्डन एवं बिक्री हट बनाए जायेंगे। इस व्यवस्था से जहां महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बिक्री बढेगी जिससे सुदूर पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्री की महिलाओं का आर्थिक विकास होगा।
बैठक में तय किया गया कि विकास भवन भीमताल, भवाली, नौकुचियाताल, रामगढ, मुक्तेश्वर ,नाथुवाखान, सरस बाजार हल्द्वानी, कालाढूगी, रामनगर, पवलगढ, खैरना, कैंचीधाम बाजार, सीतावनी, मालरोड निकट रोपवे मल्लीताल व अन्य स्थानों पर इस प्रकार के बिक्री हट तथा कैव गार्डन कुमाऊंनी शैली मे बनाएं जाए। इनका निर्माण कुमायू मंडल विकास निगम तथा उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, प्रबंध निदेशक केएमवीएम रोहित मीणा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्या के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!