Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
आर्थिक गतिविधियाँदेश

“प्रधानमंत्री जन-धन योजना” (PMJDY) के सफलतम 6 वर्ष पूर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका, २८ अगस्त २०२०, शुक्रवार। प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) भारत में वित्तीय समावेशन पर आधारित एक राष्‍ट्रीय मिशन है, जिसका मुख्य उद्देश्‍य देशभर के समस्त परिवारों को बैंकिंग सुविधायें मुहैया कराना एवं हर परिवार का बैंक खाता खुलवाना है। इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त 2014 को तथा इसका शुभारंभ 28 अगस्त 2014 को किया गया। इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत से पहले मा० प्रधानमंत्री द्वारा सभी बैंको को ई-मेल भेजा गया था जिसमें उन्होंने “हर परिवार के लिए बैंक खाता” को एक ‘राष्‍ट्रीय प्राथमिकता’ घोषित किया और सात करोड़ से भी अधिक परिवारों को इस योजना में प्रवेश देने और उनका खाता खोलने के लिए सभी बैंको को कमर कसने को कहा।

[box type=”shadow” ]परियोजना के उद्घाटन के दिन ही खोले गए 1.5 करोड़ बैंक खाते
28 अगस्त 2014 को योजना के उद्घाटन के दिन भारत भर में समस्त बैंकों द्वारा एक साथ लगभग 60,000 शिविर लगाए गए। योजना के पहले दिन ही 1.5 करोड़ बैंक खाते खोले गए। मा० प्रधानमंत्री ने इस अभूतपूर्व अवसर को भारत के लिए “वित्तीय स्वतंत्रता दिवस” बताया। 2 अक्तूबर 2014 तक पीएमजेडीवाई में 5.29 करोड़ खाते खोले गए, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 3.12 करोड़ और शहरी क्षेत्र के 2.17 करोड़ खाते शामिल हैं। 1.78 करोड़ खातों में रुपे कार्ड जारी किया गया। केन्द्र शासित प्रदेश पुदुचेरी और चंडीगढ़ तथा गुजरात के मेहसाणा और पोरबंदर जिलों में बैंकिंग सुविधाओं के प्रावधान के साथ समस्त परिवारों को पीएमजेडीवाई में शामिल किया गया।
[highlight]मा० प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस सफलतम एवं महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर में अब तक कुल 40.35 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं जिनमें  ₹130,701.05  करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। खोले गए कुल खातों में से 63.6 फीसदी खाते ग्रामीण क्षेत्रों तथा 55.2 फीसदी खाताधारक महिलायें हैं।[/highlight]
प्रधानमंत्री “जन-धन योजना” की 6वीं वर्षगाँठ पर, वित्त मंत्रालय ने कई ट्वीट कर, इस योजना की उपलब्धियों जानकारी दी है। इस योजना के तहत PMJDY खाताधारकों को कुल 29.75 करोड़ रुपे (RuPay) कार्ड जारी किए गए हैं। पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत, अप्रैल-जून, 2020 के दौरान महिलाओं के पीएमजेडीवाई खाताधारकों के खातों में कुल 30,705 करोड़ रुपये जमा किए गए। लगभग 8 करोड़ प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खाताधारकों को विभिन्न योजनाओं के तहत सरकार से प्रत्यक्ष लाभान्तरण प्राप्त हुआ है।

[/box]

प्रधानमंत्री जन धन योजना के लाभ:

  • इस योजना के तहत बैंक द्वारा खाताधारक को ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जाती है, जिससे खाताधारक खाते में रूपये समाप्त होने के दशा में भी दस हजार रूपये (10,000 रूपये) तक की धनराशि को ओवरड्राफ्ट के रूप में एक निश्चित ब्याजदर पर अपने कहते के माध्यम से निकल सकते हैं।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता अर्थात सब्सिडी की धनराशि अब जन धन खाते में सीधे जमा हो जाएगी जिससे बीच में होने वाले भ्रष्टचार पर लगाम लग जायेगा।
  • जन-धन योजना के कहते जीरो बैलेंस अकाउंट खाता होता है अर्थात यह खाता शून्य राशि से खोला जा सकता है और इसमें कोई न्यूनतम राशि रखने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • जन धन खाते को खोलने के साथ ही खाताधारक को एक रुपे डेबिट कार्ड (RuPay Debit) Card) दिया जाता है जिससे खाताधारक महीने में 4 बार अपने खाते से पैसे निकल सकता है।
  • जन-धन योजना के तहत 10 वर्ष के बच्चे का भी खाता खोला जा सकता है।
  • यदि खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो खाताधारक के परिवार को तीस हजार रूपये (रूपये 30,000/=) दिए जाते है और यदि मृत्यु किसी दुर्घटना के कारण होती है तो खाताधारक के परिवार को एक लाख रूपये (रूपये 100000/=) की धनराशि दी जाती है।

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/living-standard-of-poor-people-is-improved-by-pradhanmantri-jan-dhan-yojana/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!