Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डनैनीताल

सफलता की कहानी ⧫नैनीताल⧫ : एकता स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार अपना कर थामा खुशहाली का दामन

हल्द्वानी ब्लाक की करीब 06 हजार महिलाओं स्वरोजगार से जुडकर अपने जीवन को बेहतर बनाया है : सीडीओ

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2023, शुक्रवार, नैनीताल। एकता स्वंय सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार अपना कर खुशहाली का दामन थामा।
जनपद नैनीताल के विकास खण्ड हल्द्वानी में संचालित ‘एकता स्वंय सहायता समूह’ द्वारा रूई की बत्तियों के साथ ही दाल की बड़ी बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस समूह द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोटा हल्दू में कोविड कैन्टीन का संचालन सफलतापूर्वक किया। समूह की 15 महिलायें जूडी हुई है। समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं की बिक्री सरस मार्केट में हिलांस आउटलेट के माध्यम से की जा रही है।

जनाकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने बताया कि एकता स्वंय सहायता समूह के माध्यम से 07 परिवारों से 15 सदस्य स्वरोजगार से जुडे हुए है। इस समूह का कुल टर्नओवर 201500 रूपये तथा शुद्ध लाभ 103500 रूपये है तथा प्रति परिवार आय 14785 रूपये है।

सीडीओ के मुताविक हल्द्वानी ब्लाक की करीब 06 हजार महिलाओं स्वरोजगार से जुडकर अपने जीवन को बेहतर बनाया है। ब्लाक हल्द्वानी 567 महिला स्वंय सहायता समूह पंजीकृत है, इनके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला रहा है। समूह गठन, प्रोत्साहन, प्रशिक्षण, बजट की व्यवस्था के साथ ही समूहों के उत्पादों की बिक्री का दायित्व भी विकास विभाग ने लिया है। वही स्वंय जागरूक बनी महिलायें अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने को प्रोत्साहित कर रही है। जानकारी देते हुए डॉ० तिवारी ने बताया कि सभी विकास खण्ड में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा रहा है कोशिश है कि महिला स्वरोजगार मिशन को धरातल में गौलापार चोरगलिया, बरेली रोड, रामपुर रोड और लामाचौड़ तक 60 गाँव आते सभी को मिलाकर हल्द्वानी ब्लाक में इस समय 567 समूह पंजीकृत है। एक समूह में 10 महिलायें हैं। वर्तमान में यह समूह खाद्य सामग्री तैयार करने के साथ जूट बैग निर्माण मशुरूम उत्पादन, एलईडी ब्लब निर्माण के साथ ही कैन्टीन संचालन भी कर रही है। नैनीताल रोड सरस मार्केट में उत्पादन बिक्री के लिए बड़ा स्टोर होने के साथ ही आउटलेट उत्पादों को बाजार में उतारा जा रहा है।

एकता स्वंय सहायता समूह की अध्यक्षता पुष्पा पढालनी ने बताया कि ब्लाक मिशन प्रबंधक एरिया को अर्डिनेटर समेत विभाग से जुड़े सभी लोग समूहों को सहयोग करते हैं। शुरूआत में काफी संघर्ष करना पड़ा था मगर अब महिलाओं जागरूक हो रही है। इसलिए हम लोगों भी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग करते है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से बाहर प्रशिक्षण देने के लिए भी जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!