Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सुभाष घई ने ड्रग्स के मुद्दे पर लोगों से की अपील, “अपने बच्चों को ड्रग्स से बचाना चाहिए”

  • 31 साल पुरानी एक थ्रोबैक तस्वीर की शेयर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अक्टूबर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग्स केस को लेकर विवादों में हैं। हाल ही में एनसीबी ने अपनी छापेमारी में आर्यन खान और उनकी दोस्त मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को गिरफ्तार किया। इन पर ड्रग्स का सेवन और लेने-देन करने का आरोप है। वहीं ड्रग्स केस में आर्यन खान का नाम आने के बाद शाह रुख खान के फैंस सहित फिल्मी सितारे उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

इन सबके बीच मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई ने ड्रग्स के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फैंस सहित सभी लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को ड्रग्स से बचाना चाहिए। सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर 31 साल पुरानी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर खान, विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया और पद्मिनी कोल्हापुरी सहित कई सितारे नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर में यह सभी सितारे ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते दिखाई दे रहे हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर को सुभाष घई ने अपने आधिकारिक कू अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने खास पोस्ट भी लिखा है। सुभाष घई ने पोस्ट में लिखा, ‘1990 में हमारे मीडिया ने सुभाष घई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गुलशन जितेंद्र, विनोद खन्ना, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, मिथुन दा, जैकी (श्रॉफ), डिंपल (कपाड़िया), शबाना (आजमी), टीना खन्ना, पद्मिनी कोल्हापुरी और वीआईपी के साथ एक आवाज में ड्रग्स के खिलाफ विरोध करते हुए कई फिल्मी सितारों को देखा।’

सुभाष घई ने पोस्ट के आखिरी में लिखा, ‘हम सब आज भी ड्रग्स का विरोध करते हैं। भगवान हमारे बच्चों को इस भयानक रक्षस से दूर रखे।’ सोशल मीडिया पर सुभाष घई का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्ममेकर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरातलब है कि सुभाष घई ने 1990 में ड्रग्स के खिलाफ एक मुहिम शुरू की थी। उनकी इस मुहिम में कई फिल्मी सितारों ने हिस्सा लिया था।

बात करें शाह रुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स केस की तो एनसीबी ने रविवार को ड्रग्स मामले में आर्यन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि एनसीबी ने एक टिप के आधार पर शनिवार को मुंबई से गोवा जा रहे ‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ नाम के क्रूज शिप पर छापा मारा था, जहां एक रेव पार्टी चल रही थी। छापे में प्रतिबंधित पदार्थ मिले, जिसके बाद आर्यन खान समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था। इनमें 3 लड़कियां भी शामिल थीं। रविवार को एनसीबी के दफ्तर में इन सभी से कई घंटों तक पूछताछ की गयी,जिसके बाद 3 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इनमें आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा शामिल हैं। कोर्ट ने इन तीनों को एक दिन (4 अक्टूबर) की एनसीबी कस्टडी में भेजा था। हालांकि, एनसीबी ने 5 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी थी। फिलहाल इन सभी को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखा गया है। आर्यन खान को सोमवार कोर्ट से राहत नहीं मिल सकी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!