Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्ड

ई लर्निंग के साथ पढ़ाई करना हुआ बेहद आसान, नहीं होती समय की बर्बादी

देहरादून। टेक्नोलॉजी में प्रगति के साथ शिक्षा का एक नया रूप देखने को मिला है। पहले इस्तेमाल की जाने वाली सभी तकनीकों ने मिलकर एक नया रूप धारण किया है, और वो है डिजिटल प्लैटफॉर्म। भारत की 31 प्रतिषत आबादी इंटरनेट का इस्तेमाल बखूबी करना जानती है। चूंकि, यूवा आबादी ज्यादा है और इंटरनेट से भली-भांति परिचित है, उन्हें इंटरनेट के जरिए पढ़ाई करना ज्यादा आसान लगता है। केपीएमजी और गूगल की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले तीन सालों में ऑनलाइन एजूकेशन की डिमांड 8 गुना ज्यादा बढ़ गई है। प्रथम टेस्ट प्रेप के निदेशक, अंकित कपूर ने बताया कि कम्पटीशन के इस दौर में, छात्रों को मेरिट और प्रवेश आधारित दोनों विकल्पों के लिए तैयारी की आवश्यकता होता है। इस दौरान, छात्र जिस चीज से सबसे ज्यादा परेशान होते हैं, वह है टाइम मैनेजमेंट। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि, इस स्थिति में समय को कैसे मैनेज करें और तनाव को कैसे कम किया जाए। इस सवाल का एक ही जवाब है और वो है ‘ई-लर्निंग’। इंटरनेट के जरिए न सिर्फ छात्रों को पढ़ने में आसानी होती है बल्कि उनका समय भी बचता है, क्योंकि हर सवाल का जवाब आसानी से मिल जाता है। लैपटॉप और स्मार्ट फोन्स का इस्तेमाल बिल्कुल आसान है, जिसके कारण इंटरनेट की सुविधा और आसान और आकर्षित बन जाती है। आज के समय में ट्रैवल करना बहुत मुश्किल होता है और इसमें समय की बर्बादी भी होती है, जबकी इंटरनेट ने इस समस्या का भी हल निकाल दिया है। अब छात्र बिना कहीं जाए, घर पर ही पढ़ाई कर सकते हैं। बचे हुए समय का उपयोग अन्य जरूरी चीजों के लिए किया जा सकता है। पिछले कुछ सालों में, भारत के लोगों ने ऑनलाइन एजूकेशन को खुले दिल से अपनाया है। अपने स्किल्स के विकास के लिए छात्र ई-लर्निंग का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। इस ट्रेंड से यह साफ दिखाई देता है कि आने वाले कुछ सालों में इंटरनेट यूजर्स की संख्या में भारी वृद्धि होगी।  अंकित कपूर ने बताया कि छात्रों में बढ़ते कम्पटीशन को लेकर पहले से ही गंभीरता होनी चाहिए, जिससे वे समय की मांग को पूरा कर सकें। ऐसे समय में ऑनलाइन क्लासेस उभर कर सामने आती हैं। ई-लर्निंग की मदद से आप घर बैठे तैयारी कर सकते हैं। इसकी मदद से आप एक चीज को कभी भी पढ़ सकते हैं और उसका रिवीजन भी कर सकते हैं। यहां तक कि आप ऑनलाइन मॉक टेस्ट के जरिए अपनी तैयारी का मुल्यांकन भी कर सकते हैं। यदि इंटरनेट का सही इस्तेमाल किया जाए तो बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!