Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
सम्पादकीय

दांव पर छात्रों की जान

जानकारों के मुताबिक छात्रों पर बढऩे वाले मनोवैज्ञानिक दबाव के पीछे एक प्रमुख कारण यहां का कोचिंग सिस्टम है। कोचिंग संस्थान सिर्फ उन छात्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जिन्हें ग्रेडिंग में ज्यादा नंबर मिलते हैं। इससे बाकी छात्रों पर दबाव बढ़ जाता है।

कोचिंग हब के नाम से मशहूर शहर कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने का सिलसिला  जारी है। ऐसा लगता है कि ये समस्या लाइलाज हो गई है। छात्रों की मुसीबत और उसके समाधान की चर्चाएं खूब होती हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकलता। बीते आठ महीने में 24 छात्रों ने जान दी है। इनमें से 13 ऐसे थे, जिन्हें कोटा आए एक साल से भी कम समय हुआ था। हाल में यह शहर आत्महत्या की बढ़ती संख्या को लेकर सुर्खियों में आया, जब गुजरे 27 अगस्त को महज चार घंटे के अंतर पर यहां दो छात्रों ने अपनी जान दे दी। उन्हें शामिल करते हुए इस साल जनवरी से लेकर 28 अगस्त तक कोटा में 24 छात्र अपनी जान दे चुके थे। इसके पहले दिसंबर 2022 में चार छात्रों ने आत्महत्या की थी। खबरों के मुताबिक पिछले 12 साल में 150 से ज्यादा छात्र यहां खुदकुशी कर चुके हैँ। जानकारों का कहना है कि छात्रों पर बढऩे वाले मनोवैज्ञानिक दबाव के पीछे एक प्रमुख कारण यहां के कोचिंग का सिस्टम है।

कोचिंग संस्थान 700 नंबर के इस टेस्ट के रिजल्ट के आधार पर छात्रों की रैंकिंग और ग्रेडिंग तय करते हैं। 500 से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों की रैंकिंग अच्छी मानी जाती है और उन पर कोचिंग संस्थानों का ज्यादा फोकस होता है। ऐसे में जो बच्चे कम नंबर लाते हैं, वे अपने नंबरों से तो परेशान होते ही हैं, साथ ही उन्हें यह डर भी सताने लगता है कि अब संस्थान भी उन पर कम ध्यान देगा। इस कारण अक्सर वे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं।

आत्महत्या के बढ़ते मामलों से चिंतित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों कोचिंग संस्थानों को कुछ निर्देश दिए। इनमें रविवार को टेस्ट नहीं लेने, दो सप्ताह में एक बार छात्र-छात्राओं की सेहत की जांच कराने, पढ़ाई का बोझ नहीं डालने जैसे निर्देश शामिल हैं। कोटा के कलेक्टर ने कोचिंग संस्थानों में दो महीने तक टेस्ट ना कराने का निर्देश जारी किया है। लेकिन जो समस्या करियर के लिए माहौल और परिवार के दबाव से जुड़ी है, क्या उसका समाधान ऐसे उपायों से हो सकता है?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!