Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्ड

नकरौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध, खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी पर चढ़ीं महिलाएं

डोईवाला : देहरादून जिले के डोईवाला में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मंगलवार को नकरौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी पर महिलाएं चढ़ गईं। वहीं कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गई। जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग

नगर निगम के वार्ड 99 नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में नगर निगम की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की सुगबुगाहट के बीच नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर सरकार व नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया।

साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट को आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने सुनवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्‍होंने कहा कि विरोध जारी रहेगा।

स्थानीय निवासी राज किशोरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बीजेपी पार्षद ने गोपनीय तरीके से सीवरेज प्लांट को लगाने की अनुमति दी है। जोकि क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भविष्य में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट से कई बीमारियों का भविष्य में सोर्स बन सकता है।

अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

साथ ही इस क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। पूर्व प्रधान बुधदेव सेमवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहा। प्रदर्शन में पिंडर वेली विकास समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, देवराज सिंह, रोहित पांडे, विजय ध्यानी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रीतम सिंह, प्रतिभा ,अनुराधा बिष्ट, माया थापा, लक्ष्मी राणा, रोशनी रावत, दीपा आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!