Breaking News :
>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
उत्तराखण्ड

धाकड़ धामी बोले जनता के जोश, उत्साह, और विश्वास से जीतेगें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें

400 पार का लक्ष्य होगा साकार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय न्यू कैंट रोड, सालावाला, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कई पूर्व सैनिकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के जोश, उत्साह, और विश्वास से निश्चित ही आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड राज्य की पांचों सीटों में भाजपा को विजय बनाएंगे। कई पूर्व सैनिकों का भाजपा में सदस्यता ग्रहण करना यह पार्टी के लिए बेहद खुशी के पल हैं। उत्तराखंड सहित पूरे देश की जनता का भाजपा के प्रति भरोसा बड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। देश की सैन्य शक्ति मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण देश में जनता की आवाज है कि फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हमने हर लोकसभा सीट को 5 लाख से भी अधिक वोट से जीतना है। उन्होंने कहा हमने अपने पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ना है। और इस काम के लिए सबने मिलकर मेहनत करनी होगी। प्रधानमंत्री  के तीसरे टर्म में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, भारत दुनिया की महाशक्ति बनेगा। प्रधानमंत्री  कहते हैं “भ्रष्टाचार जड़ से मिटाना है। तो विपक्ष कहता है हमने मोदी  को हटाना है। उन्होंने कहा एक ओर भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है और दूसरी ओर प्रधानमंत्री का जनता के साथ गठबंधन है।“

मुख्यमंत्री ने कहा कि 400 पार का नारा विकसित भारत की चाबी है। मोदी का सैनिकों एवं उनके परिवार के प्रति गहरा लगाव है। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के नेतृत्व में सेना को और अधिक सशक्त किया गया है। सैनिकों का मनोबल पहले से और अधिक ऊंचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2 लाख करोड़ से भी अधिक की विकास योजनाओ पर काम जारी है। रोड, रेल, रोपवे का विकास किया जा रहा है। देहरादून एयरपोर्ट का कायाकल्प हुआ है। देहरादून से दिल्ली और लखनऊ के लिए वन्दे भारत एक्सप्रेस की शुरूवात की गई है। देहरादून से दिल्ली एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य जारी है। राज्य सरकार आगामी 25 सालों के लिए उत्तराखंड का विकास सुनिश्चित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  कश्मीर से धारा-370 का अंत हुआ है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। आज अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता विधेयक पास करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। इसके साथ ही राज्य में नकल विरोधी कानून लागू किया गया। दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। महिलाओं को 30 % क्षैतिज आरक्षण एवं राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क रिफिल करवाएं जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!