Breaking News :
>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें>>पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां>>‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग>>रुड़की में चार बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौत>>देहरादून में 11.90 लाख मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 5.47 लाख लोगों को नोटिस>>उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट>>हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) जौलीग्रांट बना आईसीएमआर का क्षेत्रीय केंद्र>>बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश>>रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण>>एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित>>“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट>>राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ>>संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त>>सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा>>अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधायें देने पर जोर>>एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
Articles

पेपर लीक पर सख्त कानून

अजय दीक्षित

पिछले दिनों लोकसभा में डॉ. जितेन्द्र ने परीक्षाओं में पेपर लीक पर एक सख्त कानून बनाने का विधेयक पेश किया था । वह विधेयक अब दोनों सदनों से पास होकर राष्ट्रपति के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है । मंत्री ने राजस्थान, बंगाल और अन्य विपक्षी दलों की सरकारों के दौरान पेपर लीक के उदाहरण तो गिनवाये, परन्तु मध्य प्रदेश का नाम नहीं लिया जहां प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए धांधली का मामला कई साल से चल रहा है । महाराष्ट्र समेत अनेक भाजपा शासित राज्यों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं । इससे उन युवाओं के केरियर पर प्रभाव पड़ता है जो इसमें सम्मिलित होने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं । यह नहीं है कि यदि भाजपा की सरकार होगी तो लोग ईमानदार हो जायेंगे और यदि तथाकथित विपक्ष की सरकारें होंगी तो लडक़े बेईमान हो जायेंगे । भारतीय स्वभाव ही कुछ ऐसा है कि हम कठिन परिश्रम से बचना चाहते हैं ।

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले कार्यकाल के प्रधानमंत्रियों के काल में हुए भ्रष्टाचार की चर्चा की वह तो सही है । यह भी सत्य है की ताजा उदाहरणों में मनमोहन सरकार के दूसरे कार्यकाल में तो घोर भ्रष्टाचार हुआ है । कॉमनवेल्थ गेम्स, खदानों का आवंटन और अन्य क्षेत्रों में तत्कालीन मंत्रियों ने जमकर घपलेबाजी की थी । परन्तु यह भी सत्य है कि भाजपा में आने के बाद उनके पाप उजागर नहीं होते, नहीं तो अजित पंवार, असम के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के कई मंत्री जो बाद में भाजपा में शामिल हुए हैं, उनके खिलाफ ई.डी., सी.बी.आई. की कार्रवाई के बाद ऐसी कार्रवाई को रोक दिया गया जब वे भाजपा में शामिल हुए थे । यह भी सत्य है कि हमारे शास्त्र में वर्णित है कि भारत के लोग एक धीमे चलने वाले संसार में रहते हैं । वैसे भी किसी को धक्का देकर आगे बढऩा पाश्वाल सभ्यता है, हमारे यहां कहा जाता है– ‘पहले आप’ विदेश में कहा जाता है ‘आफ्टर यू’ यदि “मैं” का महत्त्व है, जबकि भारतीय दृष्टिकोण में ‘आप’ यानि दूसरे का महत्त्व है ।

परन्तु असली सत्य यह है कि नौकरियां कम हैं और आवेदक ज्यादा । यदि नौकरियां भरपूर होंगी, तो फिर कोई क्यों लाखों रुपये रिश्वत देकर अपने लिए नौकरी सुरक्षित करेगा ! गुजरात में तो सन् 2019 में पेपर लीक के कारण जो परीक्षा रद्द की गई थी वह दोबारा सन् 2022 में हुई । उसे परीक्षा में 4000 क्लर्कों के पद के लिए छ: लाख बच्चों ने फॉर्म भरा था । असल में परीक्षा से सम्बन्धित अधिकारियों का ऊंचे अधिकारियों तक सम्पर्क होता है । आरोप तो यह भी लगाया जाता है कि पेपर लीक से सम्बन्धित पैसा ऊपर तक पहुंचता है । आजकल कहा जा रहा है कि ऐसा पैसा कुछ उदाहरण में यदि स्वयं इस्तेमाल नहीं होता तो पार्टी फण्ड के लिए लिया जाता है । आमतौर पर पेपर खुलने पर वह व्हाट्सएप पर मिल जाता है ।

कुल प्रश्न हमारी अपनी अस्मिता और ईमानदारी से जुड़ा है । लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं । उसमें आय निश्चित है, बाद में पेंशन है, छुट्टियां हैं और सबसे बढक़र काहिली है, । काम मत करो फिर भी वेतन मिलता रहेगा । अंग्रेज भी अजब समय कार्यालयों का निश्चित कर गये हैं । वहां दफ्तर 10 बजे खुलते हैं । स्वयं इंग्लैण्ड में जहां सख्त सर्दी है और बर्फ पड़ती है, वहां सभी दफ्तर, डाकघर, बैंक आदि सुबह आठ बजे खुल जाते हैं । भारत में अंग्रेज देर रात तक जश्न मनाते थे । इसी से देर में सोकर उठते थे । इसी कारण 10 बजे का दफ्तर का समय निश्चित किया गया । वैसे भी कौन सरकारी कर्मचारी या अफसर 10 बजे आता है । दोपहर 12 बजे तक मेजें खाली पड़ी रहती थीं । असल कारण है बेरोजगारी और गरीबी । यदि सभी के लिए रोजगार या नौकरी सुलभ होंगी तो क्यों कोई बेईमानी करके लाखों रुपया खर्च करके नौकरी पाना चाहेगा ।

फिर यदि पेपर ऐसे बने की नकल की संभावना ही न हो तो पेपर लीक का मामला स्वत: ही शांत हो जायेगा । यह एक नई प्रथा शुरू हुई है– मल्टीपल ज्वाईस क्वैशजन । आपको चार विकल्प दिये जाते हैं । एक पर निशान लगाओ । साइंस का एक सिद्धांत है — प्रोबेबिलिटी । आप विषय न भी जानते हो, और रैबडम निशान लगाते जायें तो भी सम्भावना है कि आप एक तिहाई प्रश्नों पर सही निशान लगा लेंगे ।कुल मामला हमारी ईमानदारी पर निर्भर करता है । अब सुदामा कहां मिलते हैं । हमें देश से काहिली और गरीबी दोनों मिटानी होगी ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!