Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
दिल्लीदेश

देश को तानाशाही से बचाने के लिए जा रहा हूँ जेल : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल 2 जून को करेंगे सरेंडर 

‘मैं चाहें जहाँ रहूँ, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा : अरविंद केजरीवाल 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 01 जून 2024, दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 2 जून को मुझे सरेंडर करना है। वह 2 जून को अपने आपको सरेंडर करने के लिए घर से 3 बजे निकलेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है। जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे। दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने अपने परिवार के मांगा है कि उनके माता-पिता के लिए प्रार्थना करें। उनके माता-पिता की तबियत सही नहीं रहती है। केजरीवाल ने आगे कहा कि मुझे जेल में इन्सुलिन नहीं दी गई थी। जिससे मेरी किडनी और लिवर में असर हुआ है। जेल में 50 दिन के अंदर उनका वजन घटा है। 74 किलो से 64 किलो वजन हो गया है। डॉक्टर ने इसे बड़ी बीमारी का संकेत बताया है। सीएम ने कहा कि 2 जून को मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। इस बार मैं कब तक जेल में रहूंगा, इसका नहीं पता, लेकिन मेरे हौंसले बुलंद हैं। जब मैं जेल में था तो मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया गया।

दिल्ली सीएम ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी। कल मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है। इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए। इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं। जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया। डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है। आप अपना ख्याल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।’

उन्होंने कहा, ‘मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना। हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं। देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना। भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!