Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
क्राइम

घरेलू कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी फरार

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 01 जून 2024, हरियाणा। रोहतक में हत्या की लगातार वारदात हो रही हैं। पाँच दिन में शनिवार को चौथी वारदात हुई। घरेलू कलह में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच झगड़ा बच्चों को ट्यूशन भेजने को लेकर बताया जा रहा है। पत्नी बेटे व बेटी को ट्यूशन भेजना चाहती थी, जबकि पति मना कर रहा था। कलानौर पुलिस वारदात की जाँच पड़ताल कर रही है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि कलानौर खंड के गांव काहनौर निवासी सुनील का उसकी पत्नी अनु से अक्सर झगड़ा रहता था। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि सुनील ने अपनी पत्नी अनु के माथे पर डंडे से वार कर दिया। साथ ही गला भी दबा दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। उस समय अनु का बेटा व बेटी भी घर पर बताए गए हैं। जो वारदात के बाद सहमे हुए हैं।

वारदात का कारण घर में घरेलू कलह बताई जा रही है। वहीं आस-पड़ोस वालों ने बताया की पति व पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। वह बिजली मैकेनिक का काम करता है और शराब पीने का भी आदी बताया गया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर सीआईए टीम व एफएसएल टीम डॉ. सरोज दहिया ने पहुँच छानबीन की है। फिलहाल मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कलानौर थाना प्रभारी देशराज का कहना है कि मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। उनके बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!