Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

जिला गंगा समिति की मासिक बैठक में कूड़ा एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर कड़े निर्देश

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कूड़ा निस्तारण तथा स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया।

मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने फूलचट्टी सेवा आश्रम क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित स्नान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चेतावनी बोर्ड लगाने तथा आवश्यकतानुसार चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गयी कि नगर निगम श्रीनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) हेतु भूमि उपलब्ध हो गयी है। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में केएलडी जनवरी माह के अंत तक तथा नीलकंठ क्षेत्र में निर्माणाधीन केएलडी मार्च माह तक प्रारंभ कर दिया जाएगा। पौड़ी में श्रीनगर मार्ग पर लीगेसी वेस्ट निस्तारण को सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है, जिस पर नगर पालिका पौड़ी को ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। वहीं कोटद्वार में एसटीपी का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र से संबंधित कूड़ा निस्तारण का डाटा पेयजल निगम श्रीनगर को उपलब्ध कराएं, ताकि प्रभावी एक्शन प्लान तैयार किया जा सके। उन्होंने कूड़ा उठान वाहनों के मार्ग निर्धारण, कार्ययोजना निर्माण तथा सूखे-गीले कूड़े के पृथक्करण हेतु जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अब तक की गई कार्यवाही की अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने करने के निर्देश दिए।

बैठक में एसडीओ वन आयशा बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!