Breaking News :
>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

आकाश ज्ञान वाटिका, २ दिसम्बर २०२०, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट संचालकों सहित सभी छोटे-बडे़ व्यवसायियों को उनके यहाँ कार्य कर रहे कार्मिकों के साथ ही स्वयं भी मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने को कहें तथा दुकानों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन हेतु दुकानों/प्रतिष्ठानों के आगे चिन्ह बनाए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी अस्पतालों से कोविड-19 से सम्बन्धित विवरण ऑनलाईन पोर्टल पर दर्ज करते हुए सूचना
अद्यतन करते रहने के भी निर्देश दिए। उन्होनें विभिन्न माध्यमों से लगातार कोरोना से बचाव से सम्बन्धित सूचनाओं को जनमानस तक पहुँचाने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन स्थलों, पार्कों एवं अन्य प्रमुख स्थानों में साफ-सफाई के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से जनमानस एवं आने वाले पर्यटकों में जागरूकता लाने के साथ ही कीटनाशक दवा, फाॅगिंग सोडियम हाइपोक्लोराइट आदि का नियमित छिड़काव भी करायें। जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क का उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!