Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड से बेरोजगारी मिटाने के लिए जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) को करें मजबूत : भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने उत्तराखंड की मातृशक्ति एवँ युवाओं से आह्वान किया है कि सभी एकजुट होकर आगे आएं और जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) से जुड़ें।

मीडिया को जारी अपने एक बयान में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि उत्तराखंड को पृथक राज्य के रूप में अस्तित्व में आये 21 वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है, किन्तु आज भी प्रदेश की महिलाओं की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की महिलाओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि जिस मातृशक्ति का उत्तराखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, उसे ही आज उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने महिलाओं की दशा को सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिस वजह से आज भी राज्य की महिलाओं की हालत दयनीय बनी हुई है। पहाड़ों में आज भी महिलाओं को दाना-पानी जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने गंभीर मुद्दे के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि ना सिर्फ राज्य की महिलाएं बल्कि प्रदेश के युवा भी उपेक्षा की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में नाकाम साबित हुई है, जिस वजह से उत्तराखंड से तेजी से पलायन हो रहा है।

भावना पांडेय ने कहा कि इस गंभीर समस्याओं को दूर करने तथा राज्य की महिलाओं व युवाओं की स्थिति को सुधारने के लिए जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) का गठन किया गया। उन्होंने सभी युवाओं व महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकजुट होकर एक मंच पर आएं एवँ जनता कैबिनेट पार्टी से जुड़ें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास, महिलाओं के उत्थान व राज्य से बेरोजगारी मिटाने के लिए उत्तराखंड के लोग जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) को मजबूत करें। उन्होंने उत्तराखंड वासियों से निवेदन करते हुए कहा कि दिल्ली दरबार से संचालित होने वाली मतलबी पार्टियों से सावधान रहें। प्रदेश की जनता इस बार विधानसभा चुनाव में अन्य विकल्प के रूप में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) को ही चुनें।

Loading

error: Content is protected !!