Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

स्लॉटर हाऊस पर रोक के साथ-साथ हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण मुक्त किया जाए : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है। इसलिए यहां स्लॉटर हाऊस पर रोक लगाने के साथ साथ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण से मुक्त किया जाना अति आवश्यक है।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि कुम्भ नगरी हरिद्वार विश्व की आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थान पर स्लॉटर हाऊस के निर्माण के विषय में सोचना सनातन धर्म की परम्पराओं के विरूद्ध है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि हरिद्वार में स्लॉटर हाऊस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि हरिद्वार के भाजपा विधायकों ने भी स्लॉटर हाउस के विरोध में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को एक पत्र सौंप कर इसे बंद करने की माँग की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्र हरिद्वार में स्लॉटर हाउस के निर्माण का कोई औचित्य नहीं है। इसलिए स्थानीय भाजपा विधायकों की माँग और संत महात्माओं की आध्यात्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसके निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। इतना ही नहीं सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के ऐजेंडे का जनपद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद की सभी पंचायतों को प्राधिकरण से मुक्त किया जाना बेहद जरूरी है।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!