Breaking News :
>>हरेला पर्व पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में किया गया पौधरोपण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने दी हरेला पर्व की शुभकामनायें>>हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण>>मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण>>उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मौत>>“पेड़ नहीं, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य लगा रहे हैं” : बंशीधर तिवारी>>हरेला पर्व पर मंत्री रेखा आर्या ने किया पौधारोपण>>भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>हरेला पर हरियाली का महाअभियान : ‘हरित दून’ के संकल्प के साथ एमडीडीए ने रखा 1 लाख पौधों का लक्ष्य>>’‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल समाधान’‘>>हरेला पर्व पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया फलदार पौधों का रोपण>>केदारनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरे युवक का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं>>मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की बैठक में सामाजिक सरोकारों पर हुआ गहन मंथन>>दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान>>चमोली में मुख्यमंत्री ने किया ₹ 113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण में दोषी को कानून के अनुसार मिलेगी सजा- हेमंत द्विवेदी>>मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा>>शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>16 जुलाई के बाद बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 20 जुलाई तक बारिश के आसार
क्राइम

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने बहुचर्चित 49,920 बोतल ‘ऑनरेक्स कफ सिरप’ की बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी अर्जुन मालवीय उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान के जयपुर में छिपा हुआ था, लेकिन जैसे ही वह अपने एक परिचित से मिलने बैतूल पहुंचा, एसटीएफ ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

दिखावे की दुकान और ड्रग लाइसेंस का खेल

एसटीएफ भोपाल के पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक, गांधी नगर इलाके में चल रही अवैध कफ सिरप फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद अर्जुन मालवीय का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि बागसेवनिया स्थित सुरेंद्र पैलेस में ‘अर्जुन ट्रेडर्स’ के नाम से एक ड्रग लाइसेंस लिया गया था। आरोपी इसी लाइसेंस की आड़ में कफ सिरप की खरीद-बिक्री के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रहा था। हालांकि, जब एसटीएफ ने दुकान पर छापा मारा, तो वहां कफ सिरप की एक भी शीशी नहीं मिली। यह दुकान सिर्फ कागजी खानापूर्ति और अवैध काले कारोबार को वैध रूप देने के लिए खोली गई थी।

5 दिन की पुलिस रिमांड, स्थानीय पुलिस पर उठे सवाल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी अर्जुन को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसटीएफ अब उससे पूरी सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

इस बड़े खुलासे के बाद गांधी नगर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस इलाके में इतने बड़े पैमाने पर नशीली सिरप की अवैध फैक्ट्री चल रही थी, वहां की स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस लापरवाही को लेकर अब स्थानीय खुफिया तंत्र और पुलिस गश्त पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!