Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रदेश को मिलेंगे 135 करोड़ : महाराज

क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए तय किया जाएगा मानदेय

पंचायत प्रतिनिधियों के खर्चों के लिए जारी होगी स्पष्ट गाइडलाइन

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2022, रविवार, देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय, ने उत्तराखंड को केंद्रीय योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आर.जी.एस.ए.) के तहत वर्ष 2022-23 के लिए 135 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को मीडिया से जुड़े लोगों से बात करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह की पहल पर प्रदेश में पंचायतों को सशक्त करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए गरीबी मुक्त एवं सुदृढ़ आजीविका युक्त गांव, स्वस्थ गांव, उन्नत गांव सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रदेश की पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम कृत संकल्पित हैं। हमने पंचायतों में विभिन्न योजनाओं को संचालित करने के लिए केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से अपेक्षित धनराशि दिए जाने का अनुरोध किया था मुझे प्रसन्नता है कि उन्होंने हमारे अनुरोध को स्वीकार करते हुए पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की केन्द्रीय योजना “ग्राम स्वराज अभियान” ((आर.जी.एस.ए.) के तहत वर्ष 2022-23 के लिए उत्तराखंड को 135 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की केन्द्रीय योजना “ग्राम स्वराज अभियान” (आर.जी.एस.ए.) के तहत प्रदेश के लिए जो धनराशि स्वीकृत की गई है उससे त्रिस्तरीय पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्मिकों का प्रशिक्षण, क्षमता विकास एवं एक्सपोजर विजिट के साथ साथ ग्राम पंचायत के सतत विकास के निर्धारित 9 लक्ष्यों की पूर्ति व प्रशिक्षण के अलावा प्रदेश के 95 विकास खंडों हेतु प्रति विकासखंड 01 कॉम्पेक्टर की दर से कुल 95 कॉम्पेक्टर, 01 जिला पंचायत हेतु पार्किंग, 200 पंचायत भवन, 500 ग्राम पंचायतों में कंप्यूटरीकरण के साथ साथ 100 पंचायत भवनों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान किया गया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने बताया कि पर्यटन प्रदेश होने एवं प्लास्टिक मुक्त संकल्प के दृष्टिगत राज्य के प्रत्येक जनपद में साफ, सफाई हेतु एक-एक वैक्यूम आधारित सफाई मशीन के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है। जबकि आर.जी.एस.ए.के अन्तर्गत वर्ष 2022-23 की कार्ययोजना में पूर्व से निर्मित राज्य स्तरीय पंचायत रिसोर्स सेंटर, जिला स्तरीय पंचायत रिसोर्स सेंटर एवं ब्लॉक स्तरीय पंचायत रिसोर्स सेंटर हेतु संकाय उपलब्ध कराए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

पंचायत मंत्री ने बताया कि सभी सरकारी गेस्ट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुखों को ठहरने के लिए सरकारी शुल्क के साथ अनुमन्य किया जाएगा। पंचायती राज विभाग सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रमुखों को सचिवालय पास भी जारी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, जेष्ठ एवं कनिष्ठ प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि किये जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा का शासनादेश जारी किए जाने के लिए वित्त विभाग से वार्ता की जाएगी।

पंचायत मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य वित्त में 10 प्रतिशत प्रशासनिक व्यय को प्रमुखों के अॉफिस, 100 लीटर पेट्रोल, डीजल सहित अन्य खर्चों के लिए स्पष्ट गाइडलाइन जारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी मानदेय तय किया जाएगा और इसके लिए शीघ्र ही वित्त विभाग से वार्ता की जायेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!