Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य विश्वविद्यालयों को मिले 13 सहायक कुलसचिव

विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बाँटे नियुक्ति पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 22 अक्टूबर 2023, देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक कुलसचिव को आज नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिनकी तैनाती सूबे के चार राजकीय विश्वविद्यालयों कुमाऊँ विश्वविद्यालय, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, दून विश्वविद्यालय व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में की गई है। सहायक कुलसचिवों की नियुक्ति से विश्वविद्यालयों के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में 13 सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा में प्रशासनिक व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने में जुटी है। जिसके तहत विश्वविद्यालयों में रिक्त शैक्षणिक, प्रशासनिक व शिक्षणेत्तर पदों को भरा जा रहा है। जिसके क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 13 सहायक कुलसचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये हैं। नव नियुक्त 13 सहायक कुलसचिवों में से सर्वाधिक 6 रिक्त पदों के सापेक्ष उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में की गई, जबकि तीन की तैनाती कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल व दो-दो सहायक कुलसचिवों की तैनाती दून विश्वविद्यालय व श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के सापेक्ष की गई।

विभागीय मंत्री ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त सहायक कुलसचिव अपने कार्य व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं भी दी। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित जिन 13 अभ्यर्थियों को सहायक कुलसचिव के पदों पर तैनाती दी गई उनमें प्रमोद बेंजवाल, रोहित जोशी, अभिषेक वाजपेय, रत्ती डोगरा, दिवेन्दु रावत, भूपेन्द्र सिंह नयाल, विजय सिंह, गुलशेर अली, विक्रांत कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, शमशेर सिंह व बृजमोहन सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर विभागीय सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डी.एस. रावत, प्रो. एन.के.जोशी, प्रो. एस.एस. बिष्ट, प्रो. सुरेखा डंगवाल, प्रो. एम.एस.एम रावत, प्रो. के.डी. पुरोहित सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *