Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राज्य स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम पवैलियन मैदान में किया जाएगा आयोजित, मुख्य सचिव, डीएम एवं मेयर ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायज़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 दिसम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर 2020 को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मा० प्रधानमंत्री भारत श्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से पीएम-किसान निधि के अन्तर्गत 9 करोड़ किसान परिवारों को रू० 18000 करोड़ किसान भाईयों एवं बहिनों के खाते में हस्तांतरित किए जाएगें। इस कार्यक्रम को दोपहर 12 बजे मा० प्रधानमंत्री भारत श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्बोधित किया जाएगा। जिसका सजीव प्रसारण टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में किया जाएगा।

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा केन्द्र सरकार के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र के सभी विकासखण्डों, न्याय पंचायत मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम पवैलियन मैदान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पवेलियन मैदान पर चलाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा किया गया मौका मुआयना के तहत् नगर निगम के महापौर सुनिल उनियाल गामा, जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव , पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र रावत, मुख्यनगर अधिकारी विनयशंकर पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविन्द पाण्डेय, सीओ सिटी सुधीर सुयाल, संयुक्त निदेशक सूचना डाॅ आशीष त्रिपाठी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने पवैलियन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में फेशकवर मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजिंग, साफ-सफाई, तथा फायर सुरक्षा व्यवस्था के अलावा आवागमन आदि पर विशेष चैकसी के निर्देश जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने बताया कि मा० मुख्यमंत्री वर्चुअल रूप से कृषकों से रूबरू होंगे तथा मा० प्रधानमंत्री का सम्बोधन सभी विकासखण्डों एवं न्याय पंचायत मुख्यालय पर टीवी स्क्रीन के माध्यम से दोपहर 12 बजे प्रसारित किया जाएगा।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव को बताया कि जनपद के समस्त विकासखण्डों न्याय पंचायतों में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु कृषि, पंचायत, सूचना, उद्यान तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं तथा कहा है कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु आवश्यक सावधानियाँ का परिचालन सुनिश्चित कराया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!