Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी सेना द्वारा आयोजित किया गया प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

[box type=”shadow” ]विकास गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नरेंद्र मोदी सेना

  • संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होने की है जरूरत।
  • वर्ष 2012 में गुजरात में नरेंद्र मोदी सेना की स्थापना की गई थी।
  • नरेंद्र मोदी सेना देश के 22 राज्यों में देश हित में कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रही है।[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020, देहरादून। गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 को नरेंद्र मोदी सेना द्वारा देहरादून के प्रेस क्लब में एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना था। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

[box type=”shadow” ]बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग का सम्बोधन:

इस अवसर पर नरेन्द्र मोदी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सेना की मजबूती के लिए सभी युवाओं एवं समस्त सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में गुजरात में नरेंद्र मोदी सेना की स्थापना की गई थी। जिसके बाद से निरंतर सक्रिय रहकर संगठन कार्य कर रहा है, साथ ही भारी संख्या में कार्यकर्ता संगठन से जुड़ रहे हैं।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नरेंद्र मोदी सेना की मजबूती के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देशभर से भारी संख्या में युवा इस संगठन से जुड़ रहे हैं। सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने एवं संगठन को आगे ले जाने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें अपनी मर्यादाओं को ध्यान में रखकर सही दिशा में कार्य करने की जरूरत है, जिससे देश एवं समाज में नरेंद्र मोदी सेना का नाम मजबूती के साथ आगे बढ़ सके। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सेना देश के 22 राज्यों में देश हित में कार्य करते हुए समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया कि नरेन्द्र मोदी सेना के दो लाख साठ हजार के लगभग कार्यकर्ता पूरे देश में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।[/box]

इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री सुमित सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुखपाल, प्रदेश सह सचिव मुकेश एवं जिला संगठन मंत्री पवन सैनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए एवं संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, प्रदेश सचिव त्रिलोक चंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव नंदा, प्रदेश सचिव लक्ष्मण गुसाई, जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमल सैनी, प्रदेश सचिव मुकुल त्यागी, महानगर अध्यक्ष मनीष पाल, रविंद्र पाल, पारस पाल, रवि कांत, निशांत सहित काफी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!