Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
उत्तराखण्ड

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून दौरे पर, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए हुए रवाना

प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट से पार्टी में हलचल होने लगी है। माना जा रहा कि बदली परिस्थितियों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी बदलाव कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा सीट का चयन होना है तो महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर नई नियुक्तियां भी की जानी हैं।

इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के शनिवार के देहरादून दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अलग से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि वह इन विषयों पर बातचीत कर केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।

पार्टी संगठन में कुछ पदों पर होनी हैं नई नियुक्तियां

विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा और अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है।

तर्क दिया जा रहा है कि धामी सरकार में तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए हैं और हरिद्वार जिले को कोई मंत्री पद नहीं दिया गया है। ऐसे में कौशिक को मंत्री बनाकर हरिद्वार जिले को साधने का प्रयास किया जा सकता है।

यही नहीं, पार्टी संगठन में कुछ पदों पर नई नियुक्तियां होनी हैं। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष के दो पद पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने और कुसुम कंडवाल के महिला आयोग की अध्यक्ष बनने से रिक्त हुए हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष का एक पद पहले से खाली है। प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी नई नियुक्ति होनी है। यह पद मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के विधानसभा अध्यक्ष बनने के कारण रिक्त हुआ है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है। वह कौन सी सीट से चुनाव लड़ेंगे, पार्टी का कोई विधायक उनके लिए सीट खाली करेगा या फिर पार्टी विपक्ष के किसी विधायक को इसके लिए तैयार करेगी, इस सबको लेकर कई दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है। भाजपा के कुछ विधायकों के अलावा कांग्रेस के एक विधायक की ओर से मुख्यमंत्री के लिए सीट छोडऩे की पेशकश के बाद यह चर्चा अधिक तेज हुई है।

इस परिदृश्य के बीच भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के शनिवार दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यद्यपि, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश प्रभारी का यह रूटीन दौरा है। उधर, दिल्ली प्रवास से प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी देहरादून लौट आए हैं।

मुख्यमंत्री धामी आज दिल्ली में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। शाम चार बजे वह गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की ओर से राजघाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उपचुनाव के लिए सीट के निर्धारण, प्रदेश संगठन में बदलाव जैसे विषयों पर बातचीत कर सकते हैं।

इससे पहले शुक्रवार को दोपहर में अचानक कार्यक्रम बना कि मुख्यमंत्री देर शाम को दिल्ली रवाना होंगे, लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया। शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री अब शनिवार को दिल्ली जाएंगे।

24 को संगठन की समीक्षा करेंगे संतोष

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 24 अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान वह प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ संगठन की समीक्षा के साथ ही अलग -अलग विषयों पर मंथन करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संतोष के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की।

साथ ही कहा कि राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का हर तीन माह में प्रांत प्रवास का कार्यक्रम तय होता है। वह रूटीन प्रवास पर यहां आ रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्व में चार अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का देहरादून आने का कार्यक्रम बना, लेकिन तब रायवाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चिंतन बैठक के मद्देनजर वह देहरादून नहीं आ पाए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!