Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

राज्य सरकार पीआरडी जवानों को हर प्रकार का सहयोग व सुविधायें देने के लिए है प्रयासरत : रेखा आर्या

पीआरडी स्थापना दिवस पर आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया शुभारंभ, दी स्थापना दिवस की शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। आज देहरादून में प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस के सुअवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्या सम्मलित हुई जहाँ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।इस दौरान लोक कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई। विभागीय मंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से निश्चित रूप से हमारे जवानों की दैनिक थकान भरी दिनचर्या में एक सकारात्मक परिणाम आता है और वह मानिसक रूप से भी मजबूत बनते हैं।कहा ऐसे आयोजन हर क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए लाभकारी साबित होते है।वह मानसिक तौर पर मजबूत बनते हैं।

साथ ही कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हमारी संस्कृति के विभिन्न रूप रंग भी देखने को मिलते हैं। सरकार द्वारा राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास है। हमारी युवापीढ़ी अपनी लोककला, लोकसंस्कृति से जुड़े इसकी भी आज बेहद जरूरत है। ऐसे आयोजन लोककला को बढ़ावा देने और युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देने का भी काम करते हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार पीआरडी के जवानों को हर प्रकार का सहयोग व सुविधायें देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिस पर काफी काम भी किये गए है और निकट भविष्य में अन्य जरूरी सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। प्रदेश में हमारे पीआरडी के जवान हमेशा समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाने हेतु तत्पर रहते हैं। साथ ही इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरडी जवानों को सम्मानित करने के साथ सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को भी मंत्रीरेखा आर्या ने शुभकामनायें दी।

कार्यक्रम में इस अवसर पर निदेशक जितेंद्र सोनकर, उप निदेशक शक्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और पीआरडी जवानों के परिजन उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!