Breaking News :
>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
उत्तराखण्डदेहरादून

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा प्रदेश, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2023, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड अगले साल 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। इसके लिए मैदान तैयार हैं और हर किसी को राज्य के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन का इंतजार है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी सहित सात स्थानों पर राष्ट्रीय खेल होने हैं। खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर बताते हैं, जो काम शेष हैं, उन्हें इस साल दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में वर्तमान में उत्तराखंड का देशभर में 26वां स्थान हैं। पिछले साल गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को 19 पदक मिले थे। इसमें भी स्वर्ण पदक की बात करें तो इसकी संख्या एक थी।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार राष्ट्रीय खेलों में राज्य को टॉप टेन में शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा। 26वें स्थान से टॉप टेन में शामिल होना विभाग के सामने चुनौती होगी। राज्य को राष्ट्रीय खेलों में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, कयाकिंग, कैनोइंग, बॉस्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, कराटे आदि प्रतियोगिताओं में पदक जीतने की उम्मीद है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है, राज्य से पलायन कर दूसरे राज्यों से खेलने वाले खिलाड़ियों को उत्तराखंड से खिलाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, हल्द्वानी, रुद्रपुर, गुलरभोज व नैनीताल में होंगे। अफसरों का कहना है कि विभाग की ओर से खेलों के अनुरूप सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है।

वर्तमान में विभाग के पास दो अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, 24 राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, पांच बहुउद्देशीय खेल हॉल, 16 इंडोर हॉल, चार तरणताल, एक आइस रिंक है। इसके अलावा तीन राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, छह बहुउद्देशीय खेल हॉल, तीन इंडोर हॉल, एक शूटिंग रेंज एवं एक एक्वेटिक सेंटर की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में अगले साल राष्ट्रीय खेल होने हैं, इसी साल लोकसभा के चुनाव भी हैं। खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने यदि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज, पवेलियन ग्राउंड, हल्द्वानी स्टेडियम आदि स्टेडियमों से किसी भी स्टेडियम को निर्वाचन के लिए अधिग्रहित किया, तो राष्ट्रीय खेलों का आयोजन संभव नहीं हो पाएगा।

यही वजह है कि शासन से अनुरोध किया गया है कि इन स्टेडियमों को अधिग्रहित न किया जाए। खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक, राष्ट्रीय खेलों के लिए देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और नैनीताल में अवस्थापना सुविधाओं को लेकर सभी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं, जबकि हल्द्वानी, रुद्रपुर और गुलरभोज में अभी कुछ काम होने हैं। रुद्रपुर में ट्रैक साइकिलिंग के लिए वेलोड्रोम का निर्माण हो रहा है। इसके लिए काम शुरू हो चुका है। वहीं, हल्द्वानी में स्वीमिंग पुल बनना है। गुलरभोज में भी कुछ काम शेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!