Breaking News :
>>यूआरसीएमएस पोर्टल से राशन कार्ड सेवायें हुईं ऑनलाइन, अब घर बैठे बनेंगे नए कार्ड>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक ? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा
उत्तराखण्ड

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर बोला हमला – वहीं भाजपा के विधायक ने किया पलटवार

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2020, गुरुवार। कोरोना संक्रमण के दौरान कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रवासियों की वापसी को लेकर सरकार के रुख पर हमला बोला। वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पलटवार किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गांवों में क्वारंटाइन केंद्रों के मामले में प्रधानों के कंधों पर रखकर बंदूक नहीं चलाई जानी चाहिए। कहा कि सरकार सात तालों में कैद है। 2022 में जनता सात ताले खोलकर सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब प्रीतम सिंह ने कहा कि ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में जिसतरह प्रवासियों की वापसी हो रही है, उससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। पर्वतीय जनपदों में यह प्रकोप फैला तो इस पर काबू पाना काफी मुश्किल होगा।

गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को प्रवासियों को बेस कैंप, जिला, ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों पर क्वारंटाइन किया जाना चाहिए। गांवों में ये केंद्र बनाने का फैसला अनुचित है। अन्य राज्यों से आने वाले नागरिकों को थर्मल स्कैनिंग की इतिश्री के बाद सीधे उनके गाव भेजा जा रहा है। उनकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान पर डाली गई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रवासियों की संख्या ज्यादा है। संसाधनों की कमी से जूझ रहे ग्राम प्रधानों को क्वारंटाइन केंद्रों की व्यवस्था के लिए वित्तीय मदद नहीं दी गई। यह न्यायोचित नहीं है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया, लेकिन सरकार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उनके दौरे में ग्राम प्रधानों ने उन्हें हकीकत बयां की है।

ग्राम प्रधानों को मदद नहीं देने के विरोध में धरना 

गांवों में क्वारंटाइन केंद्र बनाने और ग्राम प्रधानों को मदद नहीं देने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मार्गदर्शन में कांग्रेस के नेताओं ने अपने आवासों पर एक घंटे तक धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने बताया कि सरकार के उक्त फैसले के विरोध में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पार्टी के करीब 100 से ज्यादा साथियों ने धरना दिया।

गफलत फैलाकर पंचायतों को गुमराह कर रही कांग्रेस

प्रवासियों के साथ ही कोविड-19 के मद्देनजर व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भ्रामक जानकारियों से अफवाह फैला रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानों को अधिकार दिए जाने से तिलमिलाई कांग्रेस गफलत फैलाकर पंचायतों को भी गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने आंकड़ों के साथ कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक 846 क्वारंटाइन फैसिलिटी हैं, जिसमें 27182 बेड की क्षमता है। इसी तरह 4036 आइसोलेशन फैसलिटी में में 5713 बेड प्रयोग हो रहे हैं और 21469 बेड खाली है। पिछले 24 घंटों में 196 बेड और जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य की आवश्यकता के मद्देनजर इंतजाम अग्रिम रूप से किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को अधिकार दिए जाने से कांग्रेस तिलमिला गई है और इसलिए गफलत फैला रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को पंचायत स्तर पर प्रवासियों को होम क्वारंटाइन करने को कैंपों में रखने की व्यवस्था की जिम्मेदारी ऐहतियातन दी गई है। इसकी गणना आंकड़ों में नहीं की गई है। यह प्रधानों पर छोड़ा गया है कि वे डीएम से संसाधनों की मांग करेंगे और डीएम यह उपलब्ध कराएंगे।

बावजूद इसके प्रधान स्वेच्छा से ग्रामीणों की भागीदारी से गांवों में कैंपों का संचालन कर रहे हैं। यही पहलू कांग्रेस की आंख की किरकिरी बना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कथन भी शर्मनाक है, जिसमें कहा गया है कि प्रवासियों से कोई पैसा या किराया वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय नेतृत्व की हां में हा मिलाने को मनगढ़ंत बातें कर राज्य के जनमानस को धोखा देने का कार्य कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!