Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गाँधी के समर्थन में मौन सत्याग्रह कर भाजपा को घेरा

हर राज्य की राजधानी में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी कर रहे प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2023, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस ने गाँधी पार्क में पार्टी नेता राहुल गाँधी की संसद सदस्यता बर्खास्त किए जाने और गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा उनकी सजा बरकरार रखने के विरोध में मौन सत्याग्रह किया। इस अवसर पर करन महारा ने पार्टी नेता राहुल गाँधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस की ओर से किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर कहा कि राहुल गाँधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और  देश को एकजुट करने की बात की है, लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और लोगों के बीच जाएंगे।

दीपिका पांडे ने कहा की कांग्रेस पार्टी की ओर से देशभर में आज यानी बुधवार को ‘मौन सत्याग्रह’ किया जा रहा है। कई राज्यों में कांग्रेसी नेता सुबह से ही मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके तहत हर राज्य की राजधानी में महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पास कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे। नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गाँधी के खिलाफ फैसले को बीजेपी की ‘घटिया चाल’ को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तरकीबें ढूंढ़ रही, क्योंकि वो सच सुनने से घबराती है। हम समझते हैं कि आज जो पूरे देश में मौन व्रत हो रहा है उससे नयी ऊर्जा का संचार होगा। राहुल गाँधी देश हित में जो बात करते हैं उसको ताकत मिलेगी। मौन सत्याग्रह शुरू करने से पहले प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा कि देश की आवाज बन चुके राहुल गाँधी के प्रयासों को कुंद करने की कोशिश की जा रही है। एक सुनियोजित साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, ललत मोदी का तथाकथित रिश्तेदार बनने का दावा करते हुए न्यायालयों में मुकदमा किया और उस निमित्त कुछ निर्णय आए हैं। हमलोग सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे। सर्वोच्च न्यायालय का जो भी निर्णय होता है हम उसका सम्मान करते हैं।

पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि यह भाजपा की जो सुनियोजित साजिश है षड़यंत्र है उसका हम विरोध करते रहेंगे। राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश की जनता को संदेश दिया है कि किस तरह से महंगाई  बेरोजगारी  भ्रष्टाचार चरम पर है पर केंद्र की मोदी सरकार का उस ओर  कोई ध्यान नहीं ।आज राहुल गाँधी जो देश की आवाज बने हैं उसको ताकत देने के लिए हम लोग मौन सत्याग्रह पर बैठे हैं।

धरने में कांग्रेस के विधायक बड़ी संख्या में मौजूद रहे

धरने में भारी बारिश के बावजूद अध्यक्ष करन महारा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य केंद्रीय पर्यवेक्षक श्रीमती दीपिका पांडे, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक गोपाल सिंह राणा, फुरकान अहमद, हरीश धामी, आदेश चौहान, अनुपमा रावत, विक्रम सिंह, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाति ,राजेंद्र भंडारी, ममता राकेश, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, नवप्रभात, पूर्व विधायक विजयपाल सजवान राजकुमार मथुरा दत्त जोशी, सूर्यकांत धस्माना, गरिमा दसौनी अमरजीत सिंह विशाल मौर्य जसविंदर गोगी, ज्योति रौतेला, सुमित्तार भुल्लर, विकास नेगी, हेमा पुरोहित, गोदावरी थापली, जयेंद्र रमोला जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, मोहित उनियाल, लक्ष्मी अग्रवाल राकेश राणा, वीरेंद्र जाति सतपाल ब्रह्मचारी, अमन सिंह, राजीव चौधरी, सिद्धार्थ डसीला, उर्मिला ढौंडियाल थापा, शांति रावत, सुजाता पॉल, आशा टम्टा, सोनिया आनंद, शिवानी थपलियाल, पुराण रावत, नीरज त्यागी, नवनीत सती, गिरीश पपने तथा बड़ी संख्या में पार्षद गण और कार्यकर्ता पहुँचे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *