Breaking News :
>>वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन का निर्णय देश की भावनाओं और शहीदों के बलिदान का अपमान: सीएम धामी >>पिंडर घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश>>मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का 8.63 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण, पुराने जलस्रोत को मिला नया जीवन>>चमोली में पीआईबी का ‘वार्तालाप’ एवं क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित>>गौहरी माफी में सौंग नदी का बढ़ता कटाव बना चुनौती, स्थायी समाधान पर जोर>>लोनिवि मंत्री महाराज ने परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की बैठक में रखे कई सुझाव>>कुंभ मेला-2027 की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगा आपदा प्रबंधन>>डीडीआरसी केंद्र का सचिव समाज कल्याण ने किया निरीक्षण, दिव्यांगजनों को समयबद्ध सेवायें देने के निर्देश>>जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण>>देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की माँग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छ: लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनायें : उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज
खेल-जगत

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच सीरिज को टिकटों की बुकिंग शुरू

देहरादून। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड व अफगानिस्तान के बीच होने वाली क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। बोर्ड ने दर्शकों के लिए टिकट का शुल्क 300 से 2000 रुपये तक तय किया है।

21 फरवरी से अफगानिस्तान व आयरलैंड के बीच शुरू होने वाली इस्लामिक बैंक ऑफ अफगानिस्तान सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। बोर्ड ने स्टेडियम में बैठने के लिए बने स्टेंड के अनुसार टिकट के दाम भी तय कर दिए हैं।

बोर्ड ने दर्शकों की जेब पर बोझ ना डालते हुए टिकट की सबसे कम राशि 300 रुपये रखी है। इससे क्रिकेट प्रेमी कम पैसों में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लुत्फ उठा सकेंगे। गुरुवार से टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है।

ये है टिकट के दाम

स्टेंड—————————————रुपये

ईस्ट स्टेंड———————————-300

वेस्ट स्टेंड ——————————–300

नॉर्थ पवेलियन अपर———————-400

नॉर्थ वीआइपी स्टेंड———————–500

साउथ वीआइपी स्टेंड———————500

नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स थर्ड फ्लोर——-2000

नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स सेकेंड फ्लोर—–2000

साउथ कॉरपोरेट बॉक्स——————2000

बारिश से धुला अफगानिस्तान-उत्तराखंड अभ्यास मैच

दून में बारिश ने अफगानिस्तान व उत्तराखंड के बीच होने वाले पहले अभ्यास मैच को धो डाला। मैच के तय समय तक बारिश के नहीं रुकने से अफगानिस्तान मैनेजमेंट ने मैच को एक दिन आगे खिसका दिया।

दून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे से अफगानिस्तान और उत्तराखंड के बीच खेले जाने वाला अभ्यास मैच बारिश में धुल गया। अब मौसम साफ होने पर आज शाम साढ़े छह बजे से अभ्यास मैच खेला जाएगा।

21 फरवरी से आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच शुरू हो रही टी-20 मैचों की सीरीज से पहले अफगानिस्तान का अपनी तैयारी को लेकर उत्तराखंड के साथ 15 और 17 फरवरी को दो अभ्यास मैच खेलने का कार्यक्रम था। तय कार्यक्रम के अनुसार दोनों टीमें शुक्रवार की शाम स्टेडियम पहुंच गईं, लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं खेला जा सका।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!