Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड AAP के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दिया अपने पद से इस्तीफा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 सितम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कलेर ने खटीमा से चुनाव लड़ने की बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद इस्तीफा दिया है। आपको बता दें कि कलेर ने तीन साल तक आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है।

उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यानी अब कुछ ही महीनों का वक्त बचा है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी कमर कस ली है। पार्टी ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं। इनमें भूपेश उपाध्याय को कुमाऊं का कार्यकारी अध्यक्ष, अनन्त राम चौहान को गढ़वाल का कार्यकारी अध्यक्ष और प्रेम सिंह राठौर को तराई क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा विधानसभा चुनाव कैंपेन कमेटी की घोषणा की गई है, जिसमें आप उपाध्यक्ष दीपक बाली को कंपैन कमेटी का अध्यक्ष, बसंत कुमार को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। आप प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने यह जानकारी दी।

अजय कोठियाल हैं मुख्यमंत्री का चेहरा 

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल को पहले ही पार्टी के सीएम का चेहरा घोषित कर चुकी है। इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने देहरादून (उत्तराखंड) दौरे के दौरान ये घोषणा की थी।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि कर्नल कोठियाल को पार्टी ने प्रदेश की जनता से रायशुमारी कर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। इतना ही नहीं अपने इस दौरे के दौरान केजरीवाल ने देवभूमि उत्तराखंड को दुनिया भर के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की भी घोषणा की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!