Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँ

श्रीदेव सुमन विवि ने इन बीएड कॉलेजों के दाखिले पर लगाई रोक, सभी मानक तीन दिन में पूरे करने के दिए आदेश 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 8 अगस्त 2023, देहरादून। श्रीदेव सुमन विवि ने संबद्ध 33 निजी बीएड कॉलेजों में फिलहाल दाखिले पर रोक लगा दी है। इन कॉलेजों को स्पष्ट किया गया है कि जब तक राजभवन से उनका नए सत्र की संबद्धता का पत्र नहीं आएगा, तब तक विवि की ओर से बीएड की एक भी सीट आवंटित नहीं की जाएगी। इससे कॉलेज संचालकों में हड़कंप मच गया है। उधर, विवि ने कॉलेजों में सभी मानक तीन दिन के भीतर पूरे करने को कहा है। श्रीदेव सुमन विवि ने हाल ही में बीएड की प्रवेश परीक्षा कराई थी। इस बीच विवि को कॉलेजों की मान्यता संबंधी शिकायतें मिलीं थीं। इसमें कॉलेजों में न तो फैकल्टी के मानक पूरे हैं और न ही छात्रों को लेकर स्थिति साफ है।

विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने वर्चुअल बैठक कर सभी कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी सूरत में तब तक बीएड कॉलेजों में सीट आवंटन नहीं होगा, जब तक राजभवन से उनकी संबद्धता का पत्र नहीं आ जाता। अभी कॉलेजों की संबद्धता की फाइल राजभवन में लंबित है। दूसरी ओर, श्रीदेव सुमन विवि की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने वाली है। विवि इसके लिए काउंसिलिंग कराएगा। तब तक कॉलेजों को राजभवन से पत्र न मिला तो उनमें दाखिले नहीं किए जाएंगे। श्रीदेव सुमन विवि ने सभी बीएड कॉलेजों में सीसीटीवी अनिवार्य कर दिया है, जिसका लिंक विवि को भी देना होगा। विवि के अधिकारी कभी भी इस लिंक के माध्यम से कॉलेज की गतिविधियां देख सकेंगे। दूसरी ओर, सभी कॉलेजों को फैकल्टी का पूरा डाटा तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है।

सभी शिक्षकों व छात्रों की बायोमीट्रिक हाजिरी भी अनिवार्य कर दी गई है। श्रीदेव सुमन विवि एकेडमिक बैंक क्रेडिट (एबीसी) आईडी जमा न कराने वाले कॉलेजों का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। इस बाबत विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीपी श्रीवास्तव ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रथम सेमेस्टर के रिजल्ट जारी करने हैं। इस बीच देखने में आया कि तमाम ऐसे कॉलेज भी हैं, जिन्होंने अभी तक अपनी एबीसी आईडी विवि को उपलब्ध नहीं कराई है। ये आईडी छात्र के परीक्षा आवेदन फार्म के साथ उपलब्ध कराई जानी थी। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. श्रीवास्तव के मुताबिक, ऐसे कॉलेजों का रिजल्ट रोक दिया जाएगा।

उन्होंने दो दिन के भीतर एबीसी आईडी जमा कराने को कहा, ताकि उनका परिणाम जारी किया जा सके। जो कॉलेज एबीसी आईडी विवि को देंगे, भविष्य में उनके लिए ही अगले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कॉलेजों को हिदायत दी कि वे अच्छी तरह देख लें कि छात्रों ने विषयों का चयन सही किया हो। एक बार उनका फार्म विवि को मिल जाएगा तो कोई बदलाव नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!