Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

शैक्षिक सत्र 2020-21 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर एवं हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज पिथौरागढ़ में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु चयन ट्रायल 15 दिसम्बर से होगा प्रारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2020, बृहस्पतिवार, देहरादून(जि.सू.का.)। प्रधानाचार्य, महाराणा स्पोर्टस कालेज/जिला खेल अधिकारी देहरादून, राजेश ममगाई ने अवगत कराया है कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु उत्तराखड शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं खेल गतिविधियों हेतु जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का अनुपालन कराते हुए शैक्षिक सत्र 2020-21 हेतु महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर में 8 खेल (एथलेक्टिस, बाॅक्सिंग, बैडमिन्टन, फुटबाल, क्रिकेट, हाॅकी, बाॅलीबाल, जूडो) तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज पिथौरागढ़ में 2 (फुटबाॅल व बाॅक्सिंग) प्रवेश हेतु उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में जिला खेल कार्यालय के अन्तर्गत खेल स्टेडियमों में प्रारिम्भक चयन ट्रायल्स 15 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2020 तक चयन ट्रायल्स आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 में प्रवेश हेतु बालक की आयु 01 जुलाई 2020 को (01-07-2008 से पहले व 30-06-2010 के बाद) 10 वर्ष से कम व 12 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उत्तराखण्ड राज्य का मूल/स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। जनपद देहरादून में 28 दिसम्बर 2020 को एथलेटिक्स, फुटबाल, बैडमिन्टन, बाॅलीबाॅल तथा 29 दिसम्बर को बाॅक्सिंग, क्रिकेट, जूडो, एवं हाॅकी का चयन ट्रायल्स प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्तिम चयन ट्रायल्स महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज रायपुर देहरादून तथा हरि सिंह थापा स्पोर्टस कालेज पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स/बाॅक्सिंग 05 एवं 06 जनवरी 2021, फुटबाल/बैडमिन्टन 07 से 08 जनवरी 2021, हाॅकी/बाॅलीबाल 09 एवं 10 जनवरी 2021, किक्रेट/जूडो 11 एवं 12 जनवरी 2021 को किया जाएगा।

[box type=”shadow” ][/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *