Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के सम्बन्ध में सचिवालय में ली समीक्षा बैठक

➤ राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड के लिए गर्व की बात : रेखा आर्या

➤ 38वें राष्ट्रीय खेलों में 38 खेल विधाओं को किया जाए सम्मिलित : रेखा आर्या

➤ अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी डोपिंग, सुरक्षा, आवास, ट्रांसपोर्ट, एक्रीडिटेशन एवं वॉलेन्टियर से सम्बन्धित माइक्रो प्लान कर लिए गए हैं तैयार : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवंबर 2022, गुरुवार, देहरादून। आज खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के सम्बन्ध में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय में समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से सम्बन्धित अब तक की गयी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। 38वें राष्ट्रीय खेल माह अक्टूबर- नवम्बर 2024 में आयोजित किये जा सकते हैं ऐसे में खेल मंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेल में 34 खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन 02 मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी के साथ-साथ पांच अन्य शहरों में भी किया जायेगा जिसमें लगभग 10,000 खिलाड़ियों की प्रतिभाग करने की सम्भावना है। खेलों के आयोजन हेतु प्राथमिक आंकलन कर विभिन्न कार्यों जैसे अवस्थापना, मेडिकल, एन्टी डोपिंग, सुरक्षा, आवास, ट्रांसपोर्ट, एक्रीडिटेशन एवं वॉलेन्टियर से सम्बन्धित माइक्रो प्लान तैयार कर लिये गये हैं। अवस्थापना सम्बन्धी निर्माण कार्य जो वर्तमान में गतिमान हैं जिनके जुलाई 2023 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियो को निर्देश दिये कि विशेष प्रमुख सचिव व निदेशक खेल स्वयं सभी अवस्थापना सुविधाओं का जायजा स्वयं ले और एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण मा० मुख्यमंत्री के लिये बनाकर प्रस्तुत करें। खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था हेतु गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों के अनुरूप होटल आदि का सर्वे कर स्तरीय आवास खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित कर दें मेडिकल, एन्टी डोपिंग से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाये।

साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह भी निर्देश दिये गये कि उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित किये जाने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों में 38 खेल विधाओं को यथासम्भव सम्मिलित किया जाये,इस हेतु भारतीय ओलम्पिक संघ से वार्ता कर ली जाये। खेल मंत्री द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि यथाशीघ्र मा० मुख्यमंत्री के साथ इस सम्बन्ध में बैठक आहूत की जानी है। अतः बजटीय माँगों के साथ-साथ विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार कर लिया जाये ताकि आयोजित की जाने वाली बैठक में प्रभावी निर्णय लिये जो सकें।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव, खेल अभिनव कुमार, अपर सचिव / निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, उपसचिव खेल धीरेन्द्र कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ० धर्मेन्द्र भट्ट, एस०के० सार्की, अजय कुमार अग्रवाल उपनिदेशक शक्ति सिंह एवं सहायक निदेशक नीरज गुप्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!