Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

हरिद्वार में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ

खेल सिखाता है अनुशाशन व टीम भावना : रेखा आर्या

“खेल से बढ़कर नही है कोई व्यायाम” : रेखा आर्या

खेलों में भी हैं बेहतर भविष्य की संभावनायें : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, हरिद्वार। गुरुवार, 8 दिसम्बर 2022 को प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का विधिवत शुभारंभ किया,इस दौरान बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।जहाँ खेल महाकुंभ में खिलाडियों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, खेल मंत्री ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है, स्कूल का होम वर्क, आधुनिक जीवन शैली और स्मार्ट फोन पर बीत रहे बचपन में खेल कहीं गुम सा हो गया था, लेकिन खेल महाकुंभ कार्यक्रम की शुरुआत इसे फिर से पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है। कहा कि आज के दौर में खिलाडियों के लिए खेल का दायरा महज मनोरंजन और फिटनेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि अब इसमें खिलाड़ियों को सुनहरे करियर नजर आ रहे हैं जिसके लिए हम प्रयत्नशील हैं। खिलाड़ियों के लिए सरकार सरकारी नौकरियो में चार प्रतिशत छैतीज आरक्षण पर कार्य कर रही है जिससे हमारे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिल सके।

साथ ही कहा कि खेल महाकुंभ की शुरुवात न्याय पंचायत स्तर से शुरू की गई थी जो कि अब ब्लॉक स्तर से होते हुए जिला स्तर पर आयोजित हो रही है जिसमें विभिन्न खेलों के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस छोटे से राज्य में करीब तीन लाख प्रतिभागी खिलाडी खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।

प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल हमें तनावमुक्त रखने के साथ ही टीम भावना सिखाता है। खेलने से जहाँ तन मन स्वस्थ होता है तो वहीं तनाव भी दूर होता है। साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया और कहा कि जिस तरह उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना जाता है हमारा प्रयास है कि भविष्य में इसे हम खेलों की भूमि के नाम से जाने।

खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सुविधायें मिले इसको लेकर विभाग लगातार प्रयासरत है। हमारी सरकार ने 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री खिलाडी उदीयमान उन्नीयन योजना शुरू की है जिसका लाभ खिलाड़ियों को अपनी खेल की बुनियादी जरूरते पूरा करने में मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में खेल भावना से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि पहले जहां खेल महज एक मनोरंजन का साधन होता था वहीं आज खेलों के क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं बनी रहती हैं। कामयाब खिलाड़ी देश का नाम रोशन करने के अलावा नौकरी के क्षेत्र में सक्रिय होकर अपने विभाग का नाम भी रोशन करता है।

इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीता चमोली, मंडल अध्यक्ष विन्दर जी सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और प्यारे-प्यारे बच्चे एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!