Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने खेल महाकुम्भ की तैयारियों के सम्बन्ध में की जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक

➲ 01अक्टूबर 2022 से शुरू होगा प्रदेश में खेल महाकुम्भ

➲ रायपुर ब्लॉक के तपोवन स्थित खेल मैदान का खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया निरीक्षण

➲ खेल मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश, कहा – ‘खेल महाकुम्भ की व्यवस्थाओं को समय से कर लिया जाये पूरा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। आज खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सचिवालय में खेल महाकुम्भ से सम्बंधित बैठक आहूत की। बैठक में रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, उत्तरकाशी,अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी जिलों के डिएम सहित हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, उधम सिंह नगर जिलों के सीडीओ वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 01अक्टूबर 2022 से शुरू होने जा रहे खेल महाकुम्भ की तैयारियों के बारे में सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की यह आयोजन राज्य के लिए एक बड़ा आयोजन है, ऐसे में न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर खेलने जा रहे खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये।

वही खेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की जहाँ पर भी खेलों का आयोजन होने जा रहा है वहाँ पर शौचालय, पानी, लाइट, चिकित्सा कि समुचित व्यवस्था पहले से बना ली जाये।

वहीं मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री ने बताया की आज की वर्चुअल बैठक में खेल महाकुम्भ की तैयारियों के बारे में अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। आज की बैठक में कुल 11 बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इस वर्चुअल बैठक में उन्होंने सम्बंधित अफसरों से पंजीकरण, खेल मैदानों की स्थति, बजट की समस्या, प्रचार-प्रसार, निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत प्रतियोगिता का निर्धारण, आयोजन स्थल को चिन्हित करने सहित कई विषयों पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि खेल महाकुम्भ के आयोजन को सभी अधिकारी गंभीरता के साथ लें और जो भी परेशानी आ रही है उसे जल्दी से जल्दी दूर कर लिया जाये।

रायपुर ब्लॉक के तपोवन स्थित खेल मैदान का खेल मंत्री ने किया निरीक्षण

वर्चुअल बैठक के समापन के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर ब्लॉक के तपोवन स्थित नवोदय विद्यालय के खेल मैदान पहुँची जहाँ उन्होंने 01 अक्टूबर 2022 से आयोजित होने जा रहे खेल महाकुम्भ की तैयारियाँ परखी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर पर खेल मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को खेल मैदान में सभी अव्यवस्थाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मलित रहेंगे, ऐसे में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाये।

इस अवसर पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेन्द्र सोनकर, उप निदेशक युवा कल्याण शक्ति सिंह, सयुंक्त निदेशक युवा कल्याण अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!