Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विकासखण्ड पाबौं तथा थलीसैंण के बुंगीधार में शीघ्र बनेंगे खेल मैदान

  • आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा मिनी स्टेडियम खिर्सू
  • स्टेडियम में सुविधाओं के लिए मिलेगी 60-70 लाख की अतिरिक्त धनराशि

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। आज विधानसभा स्थित सभागार में युवा कल्याण विभाग एवं कार्यदायी संस्था की समीक्षा बैठक की गई।

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खिर्सू में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम के लिए 60-70 लाख की अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जायेगी ताकि स्टेडियम में चेंजिंग रूम, मिनी जिम, शौचालय, पेयजल सहित तमाम आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जा सकेगा। जबकि विकासखण्ड पाबौं तथा थलीसैंण के बुंगीधार थानचौथान में दो नए खेल मैदान बनाये जायेंगे। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

खिर्सू में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का कार्य अंतिम चरण में है। आधुनिक सुविधाओं के निर्माण हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा रूपये 60-70 लाख की अतिरिक्त मांग की गई। ताकि स्टेडियम में चेंजिंग रूम, मिनी जिम, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। पूर्व में स्टेडियम के निर्माण हेतु लगभग एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है.
कार्यदायी संस्था को शीघ्र अतिरिक्त धनराशि प्रदान की जायेगी।
एवं विकासखण्ड पाबौं तथा थलीसैंण के बुंगीधार चौथान में दो नए खेल मैदान शीघ्र बनाये जायेंगे।

जिनके निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिये हैं।
बैठक में अपर सचिव युवा कल्याण प्रताप सिंह शाह, निदेशक युवा कल्याण जी.एस. रावत, संयुक्त निदेशक आर.सी. डिमरी, प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तराखंड पेयजल निगम (खेल इकाई) राकेश चन्द्र तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!