Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

औरैया में रेलिंग तोड़ यमुना में गिरी तेज रफ्तार कार, नौसेना के चीफ इंजीनियर की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 दिसम्बर 2022, शनिवार, औरैया। औरैया जिले में सड़क हादसा हुआ। जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार देर रात शेरगढ़ घाट के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में जा गिरी। पीछे चल रहे अन्य कार सवारों ने औरैया पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार निकलवाई।

कार में एक युवक का शव मिला। पास में मिले आधार कार्ड व अन्य कागजातों से मृतक की शिनाख्त मुंबई में तैनात नेवी के चीफ इंजीनियर गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल (33) के रूप में हुई है। कार में अन्य लोगों के होने की आशंका पर पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू करने में जुटी है।

शुक्रवार रात करीब 11: 00 बजे जालौन जिले की ओर से आ रही एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना में नदी में जा गिरी। कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की जानकारी पीछे चल रहे राहगीरों ने औरैया कोतवाली व जालौन जिले की पुलिस को दी।
घटना औरैया सीमा क्षेत्र में होने पर औरैया कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव, देवकली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ही एसपी चारू निगम, जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल के नीचे उतर कर रेस्क्यू शुरू किया। रात एक बजे पुलिस ने क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई। कार में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन सेहगल पुत्र संजय सेहगल के रूप में हुई है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि वह छुट्टी पर था और अपने साथियों के साथ घूमने निकला था। कार में अन्य लोगों के होने पर रेस्क्यू किया जा रहा है। वह औरैया के यमुना पुल पर कैसे पहुंचे और कहा जा रहे थे, इसकी जानकारी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!